Sarfira: 'सरफिरा' लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, जानें फिल्म की रिलीज डेट और कहानी
Sarfira First Look: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। खबर है कि अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सरफिरा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) रोमांस करती नजर आएंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा इस फिल्म की डायरेक्टर हैं।
अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का फर्स्ट लुक
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ये अपकमिंग फिल्म तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सोरारई पोटरू' की रीमेक है। सूर्या को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। वहीं फिल्म 'सरफिरा' में अक्षय कुमार एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' आगामी 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज यानी 13 फरवरी 2024 को इस फिल्म के टाइटल की घोषणा की गई है। इस फिल्म में सीमा बिस्वास और परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
'सरफिरा' की पहली झलक
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सरफिरा' की एक झलक शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है- इतने बड़े सपने देखो तो वो तुम्हें पागल कहते हैं! #सरफिरा... 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है 'सरफिरा' की कहानी
इस फिल्म की कहानी स्टार्टअप और विमानों की दुनिया पर आधारित है। 'सरफिरा' आम आदमी को बड़े सपने देखने और अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करती है। भले ही दुनिया ऐसे लोगों को पागल कहती है। ये एक दलित आदमी के धैर्य, दृढ़ संकल्प और 'जुगाड़' की एक अनूठी भारतीय कहानी है, जो वर्ग, जाति और शक्ति में उलझी व्यवस्था के सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को चुनौती देती है।
क्या था फिल्म 'सोरारई पोटरु' में
'सरफिरा' मूवी साउथ की फिल्म 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक है। उस फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि मारा, एक दूरदराज के गांव का आदमी, अपनी खुद की एयरलाइन सेवा शुरू करने का सपना देखता है। हालांकि, अपनी खोज में सफल होने के लिए उसे कई बाधाओं और चुनौतियों को पार करना पड़ता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म हिंदी में 'उड़ान' नाम से उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications