अक्षय कुमार ने ‘रक्षा बंधन’ का किया पोस्टर रिलीज, लुक को लेकर हुए बुरी तरह ट्रोल

अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म रक्षा बंधन का लुक जारी कर फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी। अब एक्टर अपने इस लुक को लेकर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाईं। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म रक्षा बंधन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज होने वाला है जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट के जरिए दी। लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार का लुक देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लग गए।

akshay kumar

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्टर
दरअसल, अक्षय कुमार ने फिल्म रक्षा बंधन की ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है, 'यह प्यार, खुशी, परिवार और कभी न टूटने वाले बंधन की है. इस जिंदगी के इस महाजश्न का हिस्सा बनें. रक्षा बंधन का ट्रेलर कल आ रहा है.' रक्षा बंधन के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं, और फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है'। फिल्म में अक्षय कुमार के लुक पर जब फैंस की निगाहें पड़ी तो उन्होंने उनको ट्रोल कर उनके लुक पर सवाल खड़े कर दिए।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा- 'अरे भैया, आजकल जब लोग रियलिस्टिक लुक रखते हैं, लुक्स का बहुत ध्यान देते हैं। तुमने फिर वही खेल कर दिया घर में पड़ी पुरानी मूंछ लगा ली। भैया पैसे कमाने के चक्कर में फैन्स को शर्मिंदा करते हुए शर्म नहीं आती। बिना मूंछ के भी यह रोल हो सकता था'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'यह मूंछें पृथ्वीराज में भी थीं न। एक लुक में एक मूवी करोगे तो ओरिजिनल जैसी फीलिंग आएगी सरजी'।

सम्राट पृथ्वीराज हुई फ्लॉप
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बजट से भी कम का बिजनेस किया था जिसके चलते फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं जा रहे थे जिसके चलते कारण फिल्म के शोज कैंसिल कर दिए गए। फिलहाल अक्षय कुमार अब अपनी अगली फिल्म रक्षा बंधन की तैयारी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, अक्षय कुमार की ये फिल्म क्या कमाल कर पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+