सनी देओल की वजह से अक्षय कुमार को मिले थे बहुत सारे पैसे, मुंबई में खरीदा था आलीशान घर, जानें दर्दभरी कहानी

Sunny Deol and Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ये फिल्म गत 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सनी देओल भी फिल्म के सक्सेस को जमकर इन्जॉय कर रहे थे लेकिन इन सबके बीच बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से एक्टर को जुहू वाले बंगले की नीलामी के लिए नोटिस भेजा जाता है। हालांकि 24 घंटे में इस नोटिस को वापस भी ले लिया जाता है।

सनी देओल ने बंगले की नीलामी पर कही ये बात
अब सनी देओल ने अपने जुहू वाले बंगले की नीलामी पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि इस मुद्दे को सुलझाने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसका समाधान होगा। उनका मानना है कि इस समय कुछ भी बोलने पर लोग गलत मतलब निकालेंगे। खबर है कि इस बंगले को बचाने के लिए सनी देओल को 56 करोड़ रुपए बैंक को देने हैं। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सनी देओल की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। हालांकि अक्षय के स्पोक्सपर्सन ने इन खबरों को अफवाह बताया है। लेकिन क्या आपको पता है कि अक्षय कुमार मुंबई में जिस घर में रहते हैं वह सनी देओल की वजह से ही उनको मिला था।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने बताई अपने आलीशान घर की कहानी
बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में एक्टर अक्षय कुमार ने अपने और सनी देओल की दोस्ती को लेकर कई खुलासे किए थे। अक्षय कुमार ने उसी चैट शो में मुंबई के जुहू इलाके में समंदर के किनारे अपने आलीशान बंगले को खरीदने की दिलचस्प कहानी बताई थी। अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार कोहली की फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' की शूटिंग के दौरान इतना पैसा कमाया कि मुंबई में अपना खुद का घर खरीद सके।

'मार्शल आर्ट सिखाने के 5 हजार रुपए मिलते थे '
अक्षय कुमार ने चैट शो में कहा था- मैं इंडस्ट्री में पैसे कमाने आया था। मैं मार्शल आर्ट सिखाने के लिए 5 हजार रुपए कमा रहा था। एक दिन मुझे 2 घंटे के एड शूट के लिए 21 हजार रुपए मिले। मैंने सोचा मैं मार्शल आर्ट सिखाने की ट्रेनिंग देकर क्या कर रहा हूं जबकि यहां सिर्फ 2 घंटे के लिए इतने पैसे मिल रहे हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' के शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा था- मैं दिहाड़ी पर काम कर रहा था। एक सीन था जिसमें विलेन मुझे मार देता है और मैं मर जाता हूं। मुझे पता चला कि जो दूसरा हीरो एक्टिंग करने वाला है वह न्यूयॉर्क में फंस गया है और शूटिंग पर नहीं पहुंच सकेगा। तो मैं फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार कोहली के पास गया और उनसे बात की।

'फिल्म में मेरा किरदार ही बदल गया'
अक्षय कुमार ने आगे बताया- मेरी ऑनस्क्रीन टाइमिंग बदल गई। मैं डायरेक्टर के पास गया और पूछा कि क्या कल से मैं काम पर न आऊं। इसके बाद डायरेक्टर ने जो किया उस पर आपको विश्वास नहीं होगा। उन्होंने तुरंत स्टोरी को एक्सटेंड करने का फैसला लेते हुए कहा कि नहीं तुम्हारा किरदार मरा नहीं है बल्कि कोमा में है और मैं उस फिल्म में फिर से जिंदा हो गया।

सनी देओल की वजह से कमाए अधिक पैसे
अक्षय कुमार ने बताया- इसके बाद 5 दिन के लिए शूटिंग और बढ़ा दी गई और इस तरह से मैं अधिक पैसे कमा सका। आप विश्वास नहीं करेंगे जिस घर में आज मैं रहता हूं उसे खरीदने के लिए तब मुझे बहुत पैसे चाहिए थे। फिल्म 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' की वजह से मैं ये घर खरीद पाया था। अक्षय कुमार ने शो में कहा कि ये सब सनी देओल की वजह से संभव हो सका। सनी देओल न्यूयॉर्क में किसी सर्जरी की वजह से फंस गए थे और उनके चलते ही मैं आज मुंबई के उस आलीशान घर में रहता हूं। अक्षय कुमार ने कैमरे के सामने कहा था कि वह सनी देओल को अपने लिए काफी लकी मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+