Kesari 2 BO Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'केसरी 2' की हवा, नहीं मिल रहे दर्शक!
Kesari 2 Box Office Collection Day 7: केसरी चैप्टर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई लगभग सिमट गई है। फिल्म को रिलीज हुए सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी फिल्म ने अभी 50 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं छू पाई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स पहले दिन दिया था। लेकिन फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा नहीं मिल पाया। टीजर बाद केसरी चैप्टर 2 का बज बना, लेकिन रिलीज के बाद तक ये कायम नहीं रह पाया। यही सारी वजहें फिल्म के कम कलेक्शन की बताई जा रही हैं।
ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म ने सातवें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, छठवें दिन 3.20 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर केसरी 2 ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 46.10 करोड़ रुपये हो गया है।

मेकर्स ने फिल्म को लॉन्ग वीकेंड में रिलीज किया था। उनकी स्ट्रैटजी थी कि फिल्म को इससे फायदा मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केसरी 2 की सबसे ज्यादा कमाई रविवार के ही दिन हुई। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन गिरता ही रहा। फिल्म के पास कमाने के लिए 1 मई तक का समय है। क्योंकि उसके पहले कोई भी बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। हालांकि पहले ही हफ्ते में कम कलेक्शन देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अब कछुए की चाल चलेगी। भले ही फिल्म की खूब तारीफ हुई हो, अक्षय की एक्टिंग की भी तारीफ हुई। लेकिन ये सब वजहें भी दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में कामयाब नहीं हो पाईं।
फिल्म केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, रेजिना कैसेंड्रा, अनन्या पांडेय और अमित सियाल लीड रोल में हैं। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications