पान मसाला ऐड विवाद पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, बताया शाहरुख-अजय के साथ कब किया था शूट
Akshay Kumar Pan Masala Add: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक बार फिर पान मसाला ऐड के लिए अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ हाथ मिलाया। इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन ने इस विज्ञापन का वीडियो शेयर किया जिसके बाद अक्षय कुमार एक बार फिर विवादों में फंस गए। एक्टर को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
अक्षय कुमार का जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो लोगों ने उनको पुराना किस्सा याद दिलाया जब एक्टर ने ऐसे ऐड करने की माफी मांगी थी और कहा था कि वह अगली बार से ऐसी गलती नहीं करेंगे। लेकिन एक्टर से ये चूक हो गई और यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। अब एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि ये विज्ञापन कब शूट हुआ था।

अक्षय कुमार ने पान मसाला ऐड पर हुए विवाद के बाद एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अगर दूसरी चीजों के अलावा फर्जी खबरों में रुचि रखते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ फैक्ट्स हैं। ये विज्ञापन 13 अक्टूबर, 2021 को शूट किया गया था। तब ही मैंने इन ऐड्स को बंद करने का ऐलान किया था। तब से मेरा ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। वो कानूनी तौर पर पहले से शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के अंत तक चला सकते हैं। शांत रहें और कुछ सच समाचार करें'।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ पान मसाला का ऐड करते हुए नजर आए। इसमें अजय और शाहरुख उनका कार में बैठे घर के बाहर इंतजार कर रहे होते हैं। इसके बाद जैसे ही पान मसाला से एक्टर का ध्यान खींचते हैं और फिर अक्षय कुमार बाहर आते हैं। विज्ञापन उन सभी द्वारा ब्रांड की सिग्नेचर स्टाइल दिखाने के साथ समाप्त होता है। लेकिन अब अक्षय कुमार ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से ये साफ कर दिया है कि इस विज्ञापन से उनका कोई लेना-देना नहीं है और ये काफी पुराना है।












Click it and Unblock the Notifications