बचपन में जब भी रिश्तेदार आते थे घर, अक्षय कुमार को करना पड़ता था मुजरा, एक्टर ने साझा किया मजेदार किस्सा
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के टॉक में जॉनी लीवर के साथ पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपने बचपन का मजेदार किस्सा साझा किया।

Akshay Kumar Recalls Childhood: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'द आइकॉन्स' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।
अक्षय कुमार ने साझा किया बचपन का किस्सा
ये तो सभी जानते हैं कि अभिनेता अक्षय कुमार ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि वह अच्छे डांसर भी हैं। अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स में वह अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विंकल खन्ना के टॉक शो के दौरान इस पर चर्चा की और कहा कि सभी लोग उनसे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।
रिश्तेदार कराते थे मुजरा
इस दौरान अक्षय ने अपने बचपन का एक किस्सा याद किया। उन्होंने कहा कि, जब उनकी उम्र महज 5-6 साल की थी तब उनके घरवाले घर आए रिश्तेदारों के सामने उनसे डांस करने के लिए कहते थे। एक्टर ने कहा, 'मेरे पिता उस वक्त कहते थे कि बेटा इधर आओ सबके सामने डांस करके दिखाओ'। जैसे ही अक्षय ने कुछ स्टेप किए तो मौजूदा लोग हंसने लगते हैं।
रिश्तेदार हमसे मुजरा क्यों कराता है?'
अक्षय कुमार ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आता जब भी घर में कोई आता है तो वो रिश्तेदार हमसे मुजरा क्यों कराता है?' यह सुनते ही जौनी लीवर और ट्विंकल खन्ना हंसने लगते हैं। जॉनी लीवर ने भी इस दौरान एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि क्योंकि वह एक हास्य कलाकार हैं तो लोग हमेशा उम्मीद करते हैं वह हंसते रहें।
जॉनी लीवर ने भी शेयर किया किस्सा
जॉनी लीवर ने इस किस्से को याद करते हुए कहा, वह किसी के अंतिम संस्कार में गए थे और और वह जॉनी को देखकर कन्फ्यूज हो गया था हंसे की रोए। एक बार वह एयरपोर्ट पर काफी परेशान थे क्योंकि उनके टिकट को लेकर कुछ कंफ्यूजन था। लेकिन एक यात्री उनके पास आया और उनसे हंसने के लिए कहता है। जॉनी लीवर ने कहा "उन्हें लगता है कि हम हमेशा मजाकिया होते हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications