Akshay Kumar Car Accident मामले में बड़ा अपटेड, ऑटो ड्राइवर क्रिटिकल, भाई का शॉकिंग बयान, कैसे हैं एक्टर?
Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि अक्षय कुमार के काफिले से जुड़ी एक कार गत 19 जनवरी 2026 (सोमवार) रात मुंबई के जुहू इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
अक्षय कुमार का कार एक्सीडेंट
ये एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि एक ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया जबकि ऑटो ड्राइवर और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद अब पीड़ित परिवार ने इलाज के लिए आर्थिक मदद और मुआवजे की गुहार लगाई है।

मुक्तेश्वर रोड पर मची अफरा-तफरी
-ये दुर्घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे जुहू के मुक्तेश्वर रोड पर हुई थी। जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक इनोवा और उसके पीछे चल रही मर्सिडीज कार के कारण ये सिलसिलेवार एक्सीडेंट हुआ।
-बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मर्सिडीज ने आगे चल रही इनोवा को टक्कर मारी, जिसके बाद इनोवा सीधे सामने जा रहे ऑटो रिक्शा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए।
ऑटो ड्राइवर की हालत है नाजुक
-हादसे में गंभीर रूप से घायल ऑटो ड्राइवर के भाई मोहम्मद समीर ने मीडिया से बात करते हुए भाई की हालत को बेहद नाजुक बताया है। समीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- ये करीब रात 8:30 बजे की घटना है। आगे मेरे भाई का रिक्शा था, पीछे अक्षय कुमार की इनोवा और उसके पीछे मर्सिडीज थी।
-मोहम्मद समीर ने कहा- मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी और इनोवा उड़कर सीधे ऑटो रिक्शे पर गिर गई। इस हादसे में मेरा भाई और एक पैसेंजर अंदर दब गए। पूरा रिक्शा टूट गया है। मेरे भाई की हालत बहुत सीरियस है।
#WATCH | Mumbai | Brother of the auto-rickshaw driver who got injured in the accident, Mohammed Sameer says, "This incident happened around 8 to 8.30 pm. My brother was driving the rickshaw when Akshay Kumars Innova and a Mercedes were behind it. When the Mercedes hit the… https://t.co/2AoRuMIQzs pic.twitter.com/hMucT6mSvB
— ANI (@ANI) January 20, 2026
'हम गरीब लोग हैं, इलाज नहीं करा पा रहे हैं'
-मोहम्मद समीर ने भाई के इलाज और टूटे ऑटो रिक्शा के लिए मदद की अपील की है। उन्होंने कहा- हमारी बस यही मांग है कि मेरे भाई का सही से इलाज हो जाए और रिक्शे की भरपाई हो जाए। ऑटो रिक्शा ड्राइवर के भाई ने एक्टर अक्षय कुमार से भी मदद की गुहार लगाई है।
-मोहम्मद समीर ने आगे कहा- हम रिक्शा चलाने वाले गरीब लोग हैं, इतना खर्च उठाना हमारे बस में नहीं है। भाई को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत बहुत गंभीर है। समीर ने ये भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद उन्हें मौके से हटाया गया और उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है।
मर्सिडीज ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में जुहू पुलिस ने मर्सिडीज कार के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है। ड्राइवर पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
#WATCH | Mumbai | Two people got injured following a collision between two cars and an auto rickshaw in the Juhu area last night. Bollywood actor Akshay Kumars escort car was involved in the accident. The injured person was taken to a nearby hospital for treatment: Mumbai Police… pic.twitter.com/OTunJVmnNq
— ANI (@ANI) January 20, 2026
अक्षय कुमार अलग गाड़ी में थे सवार
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ आगे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार थे। दोनों हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे और अपने जुहू स्थित घर की तरफ जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हादसे के वीडियो
इस एक्सीडेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि इनोवा कार ऑटो रिक्शा के ऊपर पलटी हुई है। वीडियो देखकर लोग हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगा रहे हैं।
घटना को लेकर क्यों चुप हैं अक्षय कुमार?
फिलहाल इस मामले में अक्षय कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि अभिनेता पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे क्या कदम उठाते हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिरकार इस घटना को लेकर अक्षय कुमार अब तक क्यों चुप हैं?












Click it and Unblock the Notifications