वायरल हुआ 'सपूत' का ये Statue सीन, यूजर्स बोले- 'अरे! ये तो हमेशा के लिए स्टैचू हो गई'

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स के फनी रिएक्शन देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने अपने करियर में फैंस को कभी ना भुला पाने वाली यादें दी हैं। दोनों ने 'फिर हेरा फेरी', 'दन दना दन' और 'आवारा पागल दीवाना' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शानदार काम किया है। दोनों ने अपनी अदाकारी से फैंस को हमेशा ही एंटरटेन किया है। अब दोनों की फिल्म की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप के यूं अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इतना ही नहीं, एक्टर्स की फिल्म के इस सीन पर जमकर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

इस साल रिलीज हुई थी फिल्म

इस साल रिलीज हुई थी फिल्म

बताते चलें कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'सपूत' साल 1996 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म जगदीश ए. शर्मा के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे।

यूजर ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में एक यूजर ने अपने ट्विटर पर अक्षय और सुनील शेट्टी का एक वीडियो अपलोड किया। ये क्लिप एक्टर्स की फिल्म 'सपूत' का है। फिल्म के सीन के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार अपनी बहन को बिल्डिंग के टॉप से कूदने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है वीडियो?

क्या है वीडियो?

वीडियो में एक्ट्रेस कहती है कि मेरे पास नहीं आना। जबकि अक्षय कहते हैं अंजू रुक जाओ, रुक जाओ अंजू। दोनों एक्टर अपनी बहन को रोकने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस बिल्डिंग से कूदने की जिद पर अड़ी रहती हैं।

जमकर वायरल हो रहे मीम्स

इसके बाद वो बिल्डिंग से कूद जाती हैं और उनकी मौत हो जाती है। जब एक्ट्रेस बिल्डिंग से कूदती है तो दोनों एक्टर चिल्लाते हैं- स्टैचू। उस वक्त ये सीन दर्शकों के लिए बेहद इमोशनल रहा होगा। लेकिन अब इस सीन पर जमकर मीम्स वायरल हो रहे हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि स्टैचू गिर जाती है, इसलिए इसकी जगह पॉज कहना चाहिए था। स्टैचू ग्रैविटी का प्रूफ नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे लगा ये स्टैचू काम कर जाएगा।

नहीं रोक पाएंगे हंसी

वहीं एक और यूजर ने कहा कि अब कुछ लोग होंगे, जो इस सीन को समझने के लिए पूरी फिल्म देखेंगे। मैं भी उन्हीं में से एक हूं। तुम मीमर्स। वहीं एक और यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए कहा कि एंड में हमेशा के लिए स्टैचू हो गई।

इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय

इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में देखा गया था। एक्टर की ये फिल्म जून 2 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। वहीं इस फिल्म से ही मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अक्षय 11 अगस्त को रिलीज हो रही 'रक्षाबंधन' के बाद अपनी अगली फिल्म 'रामसेतु' में नजर आएंगे। ये फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+