27 साल बड़ी इस पूर्व मुख्यमंत्री के प्यार में पागल थे अक्षय खन्ना, डेटिंग को लेकर किया था ऐसा खुलासा कि......

Akshay Khanna: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता दिवंगत विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना आज तक कुंवारे हैं। उनकी मानें तो उन्हें अभी तक दिल को छू जाने वाली लेडी लव नहीं मिली हैं। 49 साल के एक्टर अक्षय खन्ना ने अभी तक शादी नहीं कि है लेकिन प्यार और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर उनके मन में कई तरह की बातें हैं।

अक्षय खन्ना का 49वां जन्मदिन
अक्षय खन्ना आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन काम किया है लेकिन सिर पर कम बाल होने की वजह से उन्हें लोगों के ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। अक्षय खन्ना का मानना है कि ग्लैमर वर्ल्ड में आपका लुक काफी माइने रखता है।

akshay khanna

अक्षय खन्ना ने कहा- मुझे शादी पर विश्वास नहीं
सिमी ग्रेवाल के पॉपुलर चैट शो में अक्षय खन्ना ने प्यार, शादी और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें की थीं। उन्होंने बताया था कि प्यार को लेकर उनकी एक अलग सोच है। साथ ही ये भी कहा था कि वह शादी पर विश्वास नहीं करते हैं। उनके लिए रिश्ते में प्यार होना ही काफी है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ डेटिंग
इस चैट शो में अक्षय खन्ना ने कहा था कि उन्हें लिव इन रिलेशनशिप ही अच्छा लगता है। उन्हें लगता है कि किसी प्यारभरे रिश्ते के लिए कागजों की जरूरत नहीं होती। उसी शो में अक्षय खन्ना ने बताया था कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ डेट पर जाना चाहते हैं। इस बात को सुनकर शओ की होस्ट सिमी ग्रेवाल भी चौंक गई थीं।

जयललिता के लुक पर मरते थे अक्षय खन्ना
सिमी ग्रेवाल ने जब अक्षय खन्ना से पूछा था कि वह अपने से 27 साल बड़ी एक्ट्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को क्यों डेट करना चाहते हैं तो एक्टर ने कहा था कि वह उन्हें काफी आकर्षित करती हैं। साथ ही उनका लुक काफी सिक्रेटिव भी है। अक्षय ने कहा था कि जयललिता को देखकर लगता है कि उनके दिल में कई सारे राज छुपे हैं।

करिश्मा कपूर के साथ होने वाली थी शादी
आपको बता दें कि एक समय पर अक्षय खन्ना की शादी करिश्मा कपूर के साथ होने वाली थी। दरअसल करिश्मा के पिता रणधीर कपूर को अक्षय खन्ना काफी पसंद थे और वह अपनी बेटी की शादी उनसे कराना चाहते थे। कहा जाता है कि रणधीर कपूर बेटी का रिश्ता लेकर विनोद खन्ना के घर भी गए थे लेकिन करिश्मा की मां बबीता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और इसलिए अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी नहीं हो पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+