Akshara Singh: 'हरतालिका तीज' से पहले सुहागिन रूप में नजर आईं अक्षरा सिंह, रिलीज हुआ नया भोजपुरी गाना
Akshara Singh Teej Special Song: उत्तर प्रदेश और बिहार में हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।
अक्षरा सिंह का तीज स्पेशल गाना हुआ रिलीज
इस साल ये पावन पर्व 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इससे पहले भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने तीज के मौके पर अपना नया गाना रिलीज कर दिया है, जिसका नाम, 'तीज के व्रत ह पावन', है। ये गाना आज यानी 21 अगस्त 2025 को यूट्यूब पर लॉन्च हुआ है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गाने की झलक
गाने का प्रोमो अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- तीज का बहुत सुंदर गीत आ गया है अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर, देखिए और प्यार दीजिए। बहुत जल्द और भी नए गाने आने वाले हैं।
सुहागिन के रूप में नजर आईं अक्षरा सिंह
इस वीडियो में अक्षरा सिंह एक पारंपरिक सुहागिन के रूप में नजर आ रही हैं। वह व्रत रखते हुए माता पार्वती के लिए भजन गाती दिखाई देती हैं। 'तीज के व्रत ह पावन' को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है और इस पर परफॉर्म भी किया है।
अक्षरा सिंह ने ही प्रोड्यूस किया है ये गाना
-इस नए गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। संगीत मशहूर कंपोजर अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। वीडियो के डायरेक्टर शिषिर पांडे हैं और इसे खुद अक्षरा सिंह ने प्रोड्यूस किया है।
-वीडियो में अक्षरा सिंह का सुहागिन लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। लाल साड़ी, गहनों और सिंदूर में सजीं अक्षरा सिंह के साथ कई महिलाएं भी नजर आती हैं, जो पूजा-पाठ और तीज व्रत करती दिखती हैं।
17 अगस्त 2025 को भी रिलीज हुआ था एक और नया गाना
-इससे पहले गत 17 अगस्त को अक्षरा सिंह का एक और गाना 'मिस्टेक हो गया' रिलीज हुआ था। इसे भी उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने में भी अक्षरा सिहं ने ही आवाज और अदाकारी दोनों की थी। इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया था। रिलीज के बाद से ही इस गाने को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
-फिलहाल अक्षरा सिंह के तीज स्पेशल सॉन्ग 'तीज के व्रत ह पावन' ने त्योहार की रौनक और बढ़ा दी है। पारंपरिक माहौल, सुंदर लिरिक्स और दिल को छू लेने वाली आवाज इस गाने को महिलाओं के लिए और भी खास बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications