अक्षरा सिंह ने 'मन भर गया है जो हमसे' सॉन्ग पर दिए खूबसूरत एक्सप्रेशन, अब इंटरनेट पर छाया Video
मुंबई, 07 अगस्त: अक्षरा सिंह (akshara singh), जो कि एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वो अपने फैंस के बीच दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। तो वहीं, अब अक्षरा सिंह टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 15 में भी नजर आएंगी।

हाल ही में अक्षरा सिंह के गाने 'ईधर आने का नहीं' ने यूट्यूब पर 300 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है। तो वहीं, अब अक्षरा सिंह ने नोरा फतेही के मशहूर गाने 'मन भर गया है जो हमसे' पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपने एक्सप्रेशन से सभी का दिल लूट रही हैं। अक्षरा के फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के इस वीडियो को अभी तक 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे अपनी दोस्त के साथ नोरा फतेही के गाने पर शानदार एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा ने येलो कलर की पर्पल बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी पहनी हुई है और वे सिर पर मांगटीका लगाए छोड़ देंगे गाने पर खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं। वहीं, इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, अक्षरा सिंह के फैंस उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्षरा सिंह अब बिग बॉस 15 में भी नजर आएंगी। फैनक्लब पर अक्षरा सिंह का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। वायरल प्रोमो में अक्षरा सिंह का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है। लेकिन अपने लटके-झटके दिखाती नजर आ रही हैं और स्टेज पर एंट्री कर रही हैं।
प्रोमो में अक्षरा कह रही हैं, 'जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब देते हैं ना इन सबका लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं। वैसे तो हम जबरदस्त के रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो हमें एक्शन भी बराबर आता है'। इसके बाद एक्ट्रेस स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के बिग बॉस में आने से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications