Ajit Pawar के मौत के 24 घंटे बाद ये कैसा वीडियो आया सामने? राहुल वैद्य ने बताया क्या हुआ था 6 दिसंबर 2025 को?
Ajit Pawar Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गत 28 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया है। ये हादसा पुणे जिले के बारामती में उस वक्त हुआ, जब उनका विमान लैंडिंग करने वाला था।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लैंडिंग से कुछ ही मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है।

सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो
-अजित पवार के निधन के बाद मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
-इस वीडियो में राहुल वैद्य स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं जबकि फ्रंट रो में बैठे अजित पवार गानों का लुत्फ उठाते हुए गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सिंगर से उनकी आखिरी मुलाकात की याद के तौर पर सामने आया है, जिसने फैंस और समर्थकों को भावुक कर दिया है।
राहुल वैद्य ने वीडियो के साथ लिखा भावुक कैप्शन
-वीडियो के साथ राहुल वैद्य ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। सिंगर ने लिखा है- ये 6 दिसंबर 2025 की बात है जब अजित दादा करीब 2 घंटे तक लगातार अपने पसंदीदा गानों की फरमाइश करते रहे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये उनसे मेरी आखिरी मुलाकात होगी।
-राहुल वैद्य ने आगे लिखा- ये एक असमय अलविदा है जो अवास्तविक और बेहद दुखद लगता है। अजित पवार बहुत जल्दी चले गए। आप हमेशा याद रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले दादा। ओम शांति।
विमान हादसे में अजित पवार के साथ 4 और लोगों की हुई मौत
आपको बता दें कि बारामती में हुए इस विमान हादसे में अजित पवार समेत 4 अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में ADR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार इस चार्टेड विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी और तय समय पर बारामती उतरने से कुछ मिनट पहले ही ये हादसा हो गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।
फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर
-अजित पवार के असामयिक निधन से फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सिंगर राहुल वैद्य के अलावा कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है।
-इनमें रितेश देशमुख, संजय दत्त, उर्मिला मांतोडकर, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, अनुपम खेर, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स शामिल हैं। इन सभी सेलेब्स ने अजित पवार को एक मजबूत नेता और जनसेवक बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति कहा है।
देश ने खोया एक सशक्त नेता
लोगों की मानें तो अजित पवार का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। उनकी सादगी, निर्णायक नेतृत्व और जनसरोकारों से जुड़ी राजनीति को हमेशा याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications