Ajay Devgn: इन 7 बिजनेस में अजय देवगन ने कर रखा है इंवेस्ट, जानें कैसे करते हैं करोड़ों की कमाई

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आजाद को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिल्म 'आजाद' से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

ये फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन खुद भी एक्टिंग करते नजर आएंगे। बॉलीवुड में कड़ी मेहनत कर अपनी जगह बनाने वाले अजय देवगन सिर्फ बॉक्स ऑफिस के ही माहिर खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि वह कई तरह के बिजनेस संभालना भी जानते हैं।

ajay devgn

अजय देवगन की कुल संपत्ति

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की कुल संपत्ति 427 करोड़ रुपये है जिसका अधिकांश हिस्सा उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से बनाया है। उनकी आय के स्रोतों में प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई भी शामिल है।

अच्छे बिजनेसमैन हैं अजय देवगन

अजय देवगन सिर्फ फिल्मों से ही कमाई नहीं करते हैं बल्कि वह एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 7 अलग अलग बिजनेस में इंवेस्टमेंट कर रखा है। इनमें उन्होंने काफी पैसा लगाया हुआ है और इससे उनकी काफी अच्छी कमाई भी होती है। उनका डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो साबित करता है कि वो एक अच्छे इनवेस्टर भी हैं।

अजय देवगन ने 7 बिजनेस में कर रखा है इंवेस्ट

प्रोडक्शन हाउस
अजय देवगन ने साल 2000 में देवगन फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन हाउस खोला था। ये प्रोडक्शन हाउस फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता है।

विजुअल इफेक्ट्स कंपनी
अजय देवगन एनवाई वीएफएक्सवाला (NY VFXWaala) नामक विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ी कंपनी के भी मालिक हैं। एन और वाय उनके दोनों बच्चों (नीसा और युग) के नाम के पहले लेटर्स हैं। इस कंपनी को अजय देवगन की फिल्म शिवाय के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में इनवेस्टमेंट
अजय देवगन ने पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल नामक प्रोडक्शन हाउस में भी इनवेस्ट कर रखा है। ये कंपनी फिल्म प्रोडक्शन का काम देखती है, जिसने स्पेशल 26, ओमकारा और दृश्यम जैसी फिल्मों में पैया लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने इस कंपनी में 1 लाख रुपए के शेयर खरीदे हैं।

मल्टीप्लेक्स चेन
अजय देवगन के पास खुद की एक मल्टीप्लेक्स चेन भी है, जिसका नाम एनवाय (NY) सिनेमा है। इसे उन्होंने साल 2017 में बनाया था। इस इनवेस्टमेंट के जरिए अजय देवगन ने सिंगल स्क्रीन को दोबारा जिंदा करने की भी कोशिश की है।

सोलर प्रोजेक्ट में इनवेस्टमेंट
देश के पहले सोलर विलेज को गुजरात के चारणका में साल 2013 में स्थापित किया गया था। इस प्रोजेक्ट में भी अजय देवगन ने पैसा लगाया हुआ है। इस प्रोजेक्ट में काम करने वाली कंपनी रोहा ग्रुप में अजय देवगन ने बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर कुमार मंगत के साथ मिलकर पैसे लगाए हैं।

रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इनवेस्टमेंट
अजय देवगन ने साल 2010 में एडी1 नाम की एक कंपनी खोली थी जो मुंबई में कॉमर्शियल और रेजिडेंसियल जगहों पर काम करती है। इस कंपनी के जरिए अजय देवगन सालों से रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में पैसा लगा रहे हैं।

चैरिटी फाउंडेशन
अजय देवगन चैरिटी में भी काफी पैसा खर्च करते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी काजोल और मां के साथ मिलकर साल 2019 में एन वाय फाउंडेशन नाम से एक चैरिटी फाउंडेशन की शुरुआती की है। इस फाउंडेशन का काम भूखों को खाना खिलाने से लेकर बच्चों को एजुकेशन प्रदान करना तक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+