Ajay Devgn film Shaitaan: रोंगटे खड़े कर देगी अजय देवगन की 'शैतान' की कहानी, जानें क्या होता है 'वशीकरण' ?
Ajay Devgn Shaitaan: अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की टीजर इतना खतरनाक था कि इसे देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। अजय देवगन से लेकर आर माधवन की एक्टिंग की बात करें तो ये बेहद शानदार है।
शैतान बीते कई दिनों से चर्चा में है। अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, फैंस के बीच घमासान सा मचा हुआ है। हर कोई एक्टर की इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड है। ऐसे में चलिये जानते हैं क्या है अजय की इस फिल्म की कहानी, जिसने लोगों को डरा कर रख दिया है।

दरअसल, शैतान एक परिवार की कहानी है, जिसमें अजय देवगन और ज्योतिक अपनी बेटी जानकी बोड़ीवाला और एक बेटे के साथ रहते हैं। अच्छा भला परिवार होता है और घर में काफी शांति रहती है। मगर अचानक फिर एक दिन घर में एक अजनबी आता है और एक जरूरी फोन कॉल करने के लिए इजाजत मांगता है।
मगर कहानी फिर अचानक से पलट जाती है जब वो घर से बाहर ही नहीं जाता। स्थिति तब और भी बुरी हो जाती है, जब घरवालों को पता चलता है कि ये कोई आम इंसान नहीं है बल्कि उसने घर में उसकी बेटी पर वशीकरण कर लिया है।
बताते चलें कि शैतान फिल्म गुजराती फिल्म वश का रीमेक है। इस फिल्म में भी जानकी बोड़ीवाला ने ही बेटा का किरदार निभाया है।
आखिर क्या होता है वशीकरण?
अगर बात करें वशीकरण की तो ये एक प्रक्रिया है, जिससे किसी भी इंसान को पूरी तरह से अपने वश में किया जा सकता है। इससे वो इंसान वही काम करने लगता है, जो उससे आप कराना चाहते हैं। ये प्रक्रिया बीते कई सालों से चली आ रही है। लोग इसपर अंजाने में भी भरोसा कर लेते हैं। कई बार ये वशीकरण लोगों पर बहुत बुरा असर डालता है।












Click it and Unblock the Notifications