सिंघम 3 कब आएगी? खुद अजय देवगन ने दिया इसको लेकर लेटेस्ट अपडेट

मुंबई, अप्रैल 12। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, अजय देवगन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रनवे 34' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि 'सिंघम 3' की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी, अभी यह फिल्म स्क्रिप्टिंग के स्तर पर है। आपको बता दें कि अजय देवगन की 'रनवे 34' 29 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

क्या कहा अजय देवगन ने?

क्या कहा अजय देवगन ने?

साल 1991 से लगातार हिट पर हिट फिल्में देने वाले अजय देवगन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सिंघम 3 को लेकर बताया है कि उन्हें ऐसा लगता है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। अजय से फिल्म के बारे में और डिटेल मांगी गई तो उन्होंने कहा, ''रोहित (शेट्टी) आएंगे और बेसिक आइडिया के बारे में बताएंगे कि हम किसी पर काम करने वाले हैं और बस इतना ही और जब वो काम पूरा कर लेंगे और फिर वो आएंगे, तब हम इस पर बात करेंगे।'' तो क्या माना जाए कि अभी तक अजय देवगन को भी फिल्म की कहानी के बारे में नहीं पता।

फिल्म की स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं हुई है

फिल्म की स्क्रिप्ट अभी फाइनल नहीं हुई है

इंटरव्यू के दौरान अजय से जब आगे पूछा गया कि सिंघम अब किस मिशन पर निकलने वाले हैं तो इस पर अजय देवगन ने कहा, ''मैं वाकई में नहीं जानता कि अभी फिल्म का काम कहां तक पहुंचा है, लेकिन मुझे लगता है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। अजय देवगन की बातों से लगता है कि अभी सिंघम 3 की स्टोरी को लेकर रोहित शेट्टी ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है। रोहित शेट्टी भी कह चुके हैं कि अभी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है।

2011 में आई थी फिल्म सिंघम

2011 में आई थी फिल्म सिंघम

आपको बता दें कि अजय देवगन की अभिनय वाली फिल्म सिंघम एक ऐसी फ्रैंचाइजी है, जिसके अभी तक दोनों पार्ट हिट हुए हैं। साल 2011 में आई सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स भी हिट रही थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली दोनों फिल्मों में अजय देवगन, प्रकाश राज, करीना कपूर और काजल अग्रवाल ने एक्टिंग की है।

ये भी पढ़ें: क्या जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं अजय देवगन की बेटी न्यासा, एक्टर बोले- 'कभी भी बदल सकता है...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+