क्या जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं अजय देवगन की बेटी न्यासा, एक्टर बोले- 'कभी भी बदल सकता है...'
क्या जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं अजय देवगन की बेटी न्यासा, एक्टर बोले- 'कभी भी बदल सकता है...'
मुंबई, 12 अप्रैल: अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही के अपने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की है। न्यासा देवगन 19 साल की हैं और वर्तमान में विदेश में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनके डेब्यू के विषय पर अटकलें लगाई जा रही हैं। अजय देवगन वर्तमान में अपनी फिल्म रनवे 34 का प्रमोशन कर रहे हैं, इस फिल्म में अजय देवगन करे अलावा अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर और आकांक्षा सिंह भी होंगे।

अजय अक्सर शेयर करते हैं बच्चों के साथ तस्वीर
अजय देवगन ने 1999 में एक्ट्रेस काजोल से शादी की है। 2003 में इस जोड़े ने अपनी बेटी न्यासा देवगन और 2010 में अपने बेटे युग का स्वागत किया। काजोल अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अजय भी अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हैं।

'मुझे नहीं पता कि वो इस लाइन में आना चाहती है या नहीं...'
फिल्म कंपेनियन के साथ एक नए इंटरव्यू में अजय से न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना चाहती है या नहीं। अब तक उसने इस मामले पर मेरे से कुछ नहीं कहा है और उदासीनता दिखाई है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। वह विदेश में है, वह अभी पढ़ रही है।"

स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं अजय की बेटी
न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले, वह अपने स्कूल के अंतिम वर्षों के दौरान तीन साल के लिए सिंगापुर में थी। पिछले महीने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर न्यासा की एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में न्यासा को मनीष के कलेक्शन की ड्रेस पहने देखा जा सकता है।

जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्मों के बारे में?
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का निर्देशन और प्रोडक्शन उन्हीं के द्वारा किया गया है। यह फिल्म 2016 में शिवाय के बाद से दूसरी प्रोडक्शन की फिल्म है। रनवे 34 फिल्म 2015 की सच्ची घटना से प्रेरित है जब जेट एयरवेज की दोहा से कोच्चि की उड़ान के कारण कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने में कठिनाइयों का सामना करने के बाद बाल बाल बच गए थे।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications