ऐश्वर्या रजनीकांत की 'थलाइवा' के साथ खास दिवाली, फिल्म डायरेक्टर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
दीपावली के दिवाली के मौके ये उनकी एक तस्वीर एक साबित कर रही है कि 'थलाइवा' की एक्टिंग तो बेजोड़ है लेकिन वो रिश्तों के प्यार में कैसे बंध जाते हैं।
Rajinikanth's Diwali 2022 Celebration: साऊथ सुपर स्टार रजनीकांत की नई फिल्म रिलीज होने वाली है और फिल्म 'जेलर' रिलीज होने वाली है। ब्लेड से बुलट काटकर दो लोगों को निशाना बनाने वाले, कभी रोबोट बनकर हवा में उड़ने वाले और साइकल से ट्रेन को ठोंकने वाले रजनीकांत वाकई कुछ चौंकाने वाला करते हैं। लकिन दीपावली के दिवाली के मौके ये उनकी एक तस्वीर ये साबित कर रही है कि 'थलाइवा' की एक्टिंग तो बेजोड़ है लेकिन वो रिश्तों के प्यार में कैसे बंध जाते हैं।

पिता रजनीकांत ने फिल्म डायरेक्टर ऐश्वर्या की तस्वीरें
दिवाली का सेलीब्रेशन पूरे देश में चल रहा है। ऐसे में सेलेब्रिटीज की दिवाली भी काफी खास होती है। इस खास अवसर पर सुपर स्टार रजनीकांत ने प्रशंसकों को बधाई दी। उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने दिवाली समारोह में बच्चों और थलियावा के साथ तस्वीरें साझा की।
मेरी तरफ से प्रकाश और प्यार के पर्व की बधाई- ऐश्वर्या
तस्वीर में पीछे रजनीकांत खड़े दिखाई हैं। वो प्यार से इस पल का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या अपने परिवार के बच्चों के साथ रस्में निभाने में व्यस्त हैं। दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिखा कि मेरी तरफ से आप को 'प्यार और प्रकाश'! प्यार यानी परिवार और प्रकाश यानी कल के दीपक उनके बच्चे। ऐश्वर्या के लिए पल बेहद खास था। जब वो अपने बच्चों और पिता के साथ पल बिता रही हैं। ऐसे मौके पर उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए सिर्फ प्यार दिखाने की कोशिश की है।
ऐश्वर्या रजनीकांत की पोस्ट वायरल
ये तस्वीर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी फेमस हो रही है। इस पर लोग जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। इसके साथ लोग ऐश्वर्या रजनीकांत के परिवार को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
'जेलर' में नजर आएंगे रजनीकांत
रजनीकांत की फिल्म जेलर जल्द रिलीज होने के तैयार है। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वो प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर प्रशंसकों से बातचीत की। काम के मोर्चे पर, थलाइवर ने हाल ही में कुड्डालोर में नेल्सन दिलीपकुमार की जेलर की शूटिंग फिर से शुरू की। ये फिल्म नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखी और निर्देशित की है। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है और इसमें कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार, वसंत रवि, योगी बाबू, राम्या कृष्णन और विनायकन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications