ऐश्वर्या राय ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, लेकिन आराध्या ने खींचा फैंस का ध्यान, बोले-'कितनी सुंदर हो गई'

Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती टॉप एक्ट्रेस में होती है। हाल ही में एक्ट्रेस 'पोन्नियिन सेलवन: II' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में एक्ट्रेस की बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आई।

दुबई में SIIMA 2024 का आयोजन किया गया है। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस को मिली इस खास सफलता के मौके पर उनकी बेटी आराध्या भी साथ में मौजूद थी।

Aishwarya Rai

जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर गईं तो एक्ट्रेस ने स्पीच देनी शुरू की। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या ने उस पल को अपने फोन में कैद कर लिया। आराध्या, ऐश्वर्या को अवॉर्ड मिलने पर काफी एक्साइटेड थी। जब तक ऐश्वर्या स्टेज पर स्पीच दे रही थीं तब तक आराध्या अपने हाथ में फोन लेकर उस पूरे मोमेंट को फोन में कैप्चर करती हुई नजर आईं।

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या ब्लैक अनारकली सेट में खूब जच रही थीं. तो वहीं इस इवेंट में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन सिल्वर शिमरी को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके अलावा दोनों मां-बेटी ने रेड कार्पेट पर एक दूसरे के साथ खूब पोज दिए और कैमरे के सामने खूब प्यार लुटाया। अब इस खास मोमेंट की खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस आराध्या बच्चन के लुक्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुंदर लग रही हैं। शिमरी आउटफिट में दोनों मां-बेटी की इस जोड़ी कोखूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि, ऐश्वर्या राय ज्यादातर हर इवेंट्स में अपनी बेटी आराध्या के साथ ही नजर आती हैं। हालांकि, हैरानी की बात ये थी कि एक्ट्रेस को मिली इस सफलता के मौके पर पति अभिषेक बच्चन साथ नहीं थे।

ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+