निम्रत-अभिषेक की वजह से ऐश्वर्या राय होंगी नए घर में शिफ्ट, अफेयर की वजह से छोड़ देंगी घर, जानें क्या है सच?

Aishwarya Abhishek Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही। भले ही कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस की कयासबाजी जारी है। ऐसे में खबर है कि जल्द ही ऐश्वर्या दूसरे घर में शिफ्ट हो सकती हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में है। लेकिन, जब से अभिषेक का नाम निम्रत कौर के साथ जुड़ा है तब से इन खबरों को और जोर मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से ऐश्वर्या ने अभिषेक से दूरी बना ली। अब खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपनी बेटी आराध्या के साथ दूसरे घर में शिफ्ट होने वाली हैं।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय के दूसरे घर में शिफ्ट होने वाली खबरों को लेकर अब तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये महज एक अफवाह है। इन खबरों की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है। अजीब बात है कि दोनों ने अभी तक इन अटकलों को रोका नहीं है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को अब 17 साल हो गए हैं। इस जोड़े ने 2011 में अपनी बेटी का भी स्वागत किया। कपल के अलग होने की अफवाहें तब चरम पर पहुंच गईं जब वह अंबानी की शादी में बच्चन परिवार के बिना अपनी बेटी के साथ पहुंची। SIIMA अवार्ड्स में ऐश्वर्या राय खुद आराध्या के साथ नजर आईं। इस दौरान उनके साथ पति अभिषेक नहीं दिखे थे।

बता दें कि, इससे पहले तलाक की खबरें तब चर्चा में आई थीं जब ऐश्वर्या राय जलसा छोड़ अपनी बेटी के साथ मां घर में शिफ्ट हो गई थीं। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस के अपने ससुराल वालों के साथ अच्छे संबंध नहीं है। इसके बाद से ही उन्हें बच्चन परिवार के साथ बहुत कम देखा गया। लेकिन वह अपने पति अभिषेक के साथ स्पॉट होती थीं। जब से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे तो ये देख फैंस को लगने लगा कि कपल की शादी टूटने की कगार पर है। खैर अब तक कपल की तरफ से इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+