क्या ऐश्वर्या राय ने भांजी नव्या नवेली पर निकाला ननद श्वेता का गुस्सा? Navya को डांटती नजर आईं मामी Aishwarya
Aishwarya Rai Bachchan and Navya Naveli: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों की मानें तो बहू ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये लोग भले ही मीडिया के सामने खुद दिखते हों लेकिन अंदर ही अंदर कोई बड़ी परेशानी जरूर है।
पति अभिषेक संग ऐश्वर्या के रिश्ते ठीक नहीं
लोगों की मानें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच भी अनबन चल रही है। पति अभिषेक संग ऐश्वर्या के रिश्ते ठीक नहीं हैं। ये बात को साफ है कि ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन और ननद श्वेता नंदा से पटती नहीं है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक पर चर्चा
कुछ ऐसी ही अफवाहें अक्सर वायरल होती रहती हैं लेकिन कभी ऐश्वर्या या बच्चन परिवार की तरफ से न तो इन अफवाहों का खंडन किया गया और न ही ये बातें कभी सच निकलीम। कुछ समय पहले तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक पर चर्चा होने लगी थी लेकिन अभी भी दोनों साथ हैं और खुश हैं।
ऐश्वर्या राय ने नव्या नवेली को किया इग्नोर
फिलहाल एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो है। इसे देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय ननद श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा को इग्नोर कर रही हैं और उन्हें किसी बात पर डांटती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था।
नव्या नवेली नंदा का पुराना वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पुराना वीडियो 'प्रो कबड्डी लीग' मैच के दौरान का है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, उनकी बेटी आराध्या बच्चन और अभिषेक बच्चन की भांजी नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मैच में ऐश्वर्या राय पहले एंट्री करती हैं। नव्या अपनी एंट्री के लिए बैरिकेडिंग खुलने का इंतजार करती हैं, तभी आराध्या अंदर आती हैं।
भांजी नव्या को मामी ऐश्वर्या राय ने लगाई डांट
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी से एंट्री टिकट लेकर अपने बैग में रखती हैं और दोनों मां-बेटी नव्या को बिना साथ लिए, जैसे कि वो वहां मौजूद ही न हो, अंदर चली जाती हैं। इसके बाद अचानक ही ऐश्वर्या राय अपनी भांजी नव्या को डांटने लगती हैं। लोग इस पुराने वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन में अनबन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय और उनकी ननद श्वेता नंदा के बीच हमेशा ही एक दूरी देखने को मिलती है। दोनों एक दूसरे के बारे में कभी बात करते भी नजर नहीं आते हैं। दोनों को एकसाथ इवेंट्स में भी कम ही देखा जाता है। नव्या ने अपने पॉडकास्ट में कहा था कि वो बच्चन फैमिली से बाहर किसी मेहमान को अपने शो में देखना पसंद करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications