ऐश्वर्या राय-सनी देओल की फोटोज हो गई थीं Leak, सब खत्म होने वाला था, फिर बॉबी देओल ने किया ऐसा काम

Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जिंदगी तक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐश्वर्या राय ने कड़ी मेहनत कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज लोग उनके दीवाने हैं।

ग्लैमर वर्ल्ड की दमदार हसीना हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने इसी मेहनत के दम पर आज करोड़ों की संपत्ति बना ली है। साथ ही वह बच्चन परिवार की बहू भी बन गई हैं। ऐश्वर्या राय ग्लैमर वर्ल्ड की दमदार हसीना हैं। वह फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ मॉडलिंग, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई करती हैं।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय का बॉलीवुड करियर

जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, तो उन पर पहली फिल्म के साथ फ्लॉप होने का दाग लगा था। हालांकि उन्होंने आगे चलकर लोगों को अपनी एक्टिंग का दम दिखाया और बाद में सभी के दिलों पर राज करने लगीं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती पर फिदा हो गए थे।

ऐश्वर्या राय के लिए अनलकी थे देओल ब्रदर्स

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के लिए सनी देओल और बॉबी देओल, दोनों ही भाई लकी साबित नहीं हुए थे। ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने बॉबी देओल के साथ काम किया था।

बॉबी देओल के साथ ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म

उस समय बॉबी देओल एक पॉपुलर एक्टर बन चुके थे। उनके लुक्स और स्टाइल के इंडस्ट्री में चर्चे हुआ करते थे। लड़कियां उनकी दीवानी थीं। हालांकि ऐश्वर्या राय एक्टर बॉबी देओल के साथ नहीं बल्कि उनके बड़े भाई सनी देओल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं।

सनी देओल और ऐश्वर्या राय की फिल्म

-सनी देओल और ऐश्वर्या राय की फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन वो फिल्म कभी थिएटर में पहुंच ही नहीं पाई। ये फिल्म भी साल 1997 में ही रिलीज होने वाली थी। सनी देओल के साथ ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का नाम 'इंडियन' रखा गया था।

-इस फिल्म से ही ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सनी देओल ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। सनी देओल ने बताया था ऐश्वर्या राय देओल भाइयों को पसंद नहीं करती हैं। सनी देओल ने मजाक में कहा था कि देओल ब्रदर्स एक्ट्रेस के लिए अनलकी थी।

सनी देओल और ऐश्वर्या राय की फोटोज हो गई थीं लीक

वहीं सनी देओल ने बताया था कि उनकी और ऐश्वर्या राय की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और गाने भी शूट किए जा चुके थे। सनी देओल ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म के लिए फोटोशूट तक करवा लिया था, लेकिन पता नहीं कैसे सनी देओल और ऐश्वर्या राय की ये फोटोज लीक हो गई थीं। इसके चलते ही ये फिल्म कभी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। बाद में इस फिल्म का काम रोक दिया गया था और ये पूरी तरह से बंद हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+