तलाक की खबरों के बीच पति और ससुर संग दिखीं ऐश्वर्या राय, Video देख फैंस बोले- बच्चन परिवार में सबकुछ ठीक है...

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बच्चन परिवार में कुछ भी ठीक नहीं है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) समेत पूरे परिवार से नाराज हैं और अपने मां के साथ कई महीनों से रह रही हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द तलाक ले सकते हैं। तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय को शुक्रवार (15 दिसंबर) शाम अपने पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan

बेटी आराध्या के इवेंट में अभिषेक और अमिताभ के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या

असल में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल कार्यक्रम के लिए मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल पहुंचीं थीं। वहीं ऐश्वर्या राय स्कूल परिसर के बाहर अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन से मुस्कुराते हुए बात करती नजर आईं। सिर्फ पति और ससुर संग ही नहीं, ऐश्वर्या अगस्त्य नंदा के साथ भी हंसते हुए दिखीं। यहां ऐश्वर्या की मां बृंदा राय भी मौजूद थीं।

एक साथ डांस करते भी देखे गए ऐश्वर्या और अभिषेक

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में अभिषेक, अमिताभ और ऐश्वर्या के अलावा बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को अपने बच्चों के लिए चीयर करते देखा गया। इस समारोह में शाहरुख खान, करण जौहर, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और कई अन्य लोग शामिल हुए थे।

इसी कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान और करण जौहर को 'ओम शांति ओम' के 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर डांस करते एक साथ देखा गया है।

फैंस बोले- बच्चन परिवार में कुछ भी तो नहीं बिगड़ा...!

तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक को एक साथ देख फैंस भी खुश हो गए हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक के चाहने वाले फैंस का कहना है कि इन दोनों का रिश्ता तो ठीक ही लग रहा है। एक यूजर ने कहा, बच्चन परिवार में कुछ भी तो नहीं बिगड़ा...! एक अन्य यूजर ने कहा कि, बच्चन परिवार में सबकुछ ठीक है...।

बेटी के लिए साथ हैं अभिषेक-ऐश्वर्या, छोड़ चुकी हैं बच्चन परिवार का घर

बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार कपल में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बारे में काफी समय से अफवाह है कि वे अलग होने जा रहे हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या सिर्फ अपनी बेटी आराध्या के लिए एक साथ हैं। बच्चन परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "अपने बच्चे की वजह से अभिषेक और ऐश्वर्या अभी भी साथ हैं। उनके बीच सालों से समस्याएं चल रही हैं और अब बात बहुत आगे बढ़ गई है।''

ऐश्वर्या अब बच्चन परिवार के साथ उनके घर में नहीं रहती हैं। ऐश्वर्या अपना समय अपनी मां के साथ रहती हैं। हालांकि वो कभी-कभी अपने पति के साथ अपने ससुराल वालों के साथ भी वक्त बिताती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+