'सलमान खान को मारना चाहते थे', डर गई थीं ऐश्वर्या राय, सामने आया उस 'ईमेल' का सच, फिर जो हुआ
Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी। उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया था जिसके बाद ही उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था।
साल 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वहीं साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' से एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की थी।

कई मर्दों के साथ जुड़ा था ऐश्वर्या राय का नाम
साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। हालांकि अभिषेक से शादी करने से पहले ऐश्वर्या का नाम कई मर्दों के साथ जुड़ा था, जिसमें सलमान खान का नाम सबसे ऊपर आता है।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की दर्दनाक लव स्टोरी
-ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता भले ही ज्यादा लंबा न चला हो, लेकिन आज भी फैंस उनकी लव स्टोरी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
-आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप होने के बाद खूब बवाल मचा था। ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर के बारे में सबको सबकुछ पता था। ब्रेकअप के बाद हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियों बटोरी थीं।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप का सांप्रदायिक एंगल
-सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप को सांप्रदायिक तनाव का एंगल भी देने की कोशिश की थी, जिससे पूर्व मिस वर्ल्ड काफी डर गई थीं। ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा था कि उनके अफेयर के कारण सलमान खान के परिवार को जान से मारने की धमकी तक मिलने लगी थी।
-ऐश्वर्या राय ने पुराने इंटव्यू में कहा था- ये वाकई डरावना है। हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सांप्रदायिकता की आग को और क्यों भड़काया जाए। ऐश्वर्या ने आगे कहा था- मुझे भयानक नतीजों का एहसास तब हुआ जब फैंस के मेल मिले, जिनमें कहा गया था कि वो सलमान और उनके परिवार को ठिकाने लगा देंगे। मैं बहुत डर गई थी।
सलमान खान के परिवार ने किया था ऐश्वर्या का सपोर्ट
-ऐश्वर्या राय ने कहा था कि सलमान खान का परिवार उनके प्रति बहुत सपोर्टिव रहा था। ब्रेकअप के बाद भी वह लोग ऐश्वर्या को फोन करते थे। उनका हालचाल पूछते थे। ऐश्वर्या राय के मुताबिक सलमान खान के घरवाले उन्हें दिन भर फोन करके पूछते रहते थे कि वह ठीक हैं या नहीं। ये फिल्म देवदास की शूटिंग की बात है।
-ऐश्वर्या राय ने कहा था कि इस पूरे मामले में दोनों परिवारों को घसीटा गया था, जिसके लिए वह कहीं न कहीं खुद को जिम्मेदार मानती हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में सलमान द्वारा मारे-पीटे जाने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्हें बस पीड़ित दिखाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications