'पत्नी दूसरी औरत है', अभिषेक बच्चन के सामने ऐश्वर्या राय ने कही थी ऐसी बात, फिर जो हुआ
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इन दिनों कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी खटास नजर आ रही है। लोग दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। इसी बीच दोनों के कई पुराने वीडियोज और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

परिवार की औरतों को लेकर अभिषेक बच्चन का बयान
बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो में अभिषेक बच्चन ने अपने परिवार की औरतों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसे सुन ऐश्वर्या राय का गुस्सा उनके चेहरे पर साफ नजर आ गया था। दरअसल शो में अभिषेक ने कहा था कि वह कई बार अपनी मां और पत्नी के बीच फंस जाते हैं।
करण जौहर ने अभिषेक से किया था ऐसा सवाल
करण जौहर ने अभिषेक बच्चन से पूछा था कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि वह अपनी मां जया बच्चन, बहन श्वेता नंदा और पत्नी ऐश्वर्या राय की किसी बात को लेकर तीनों के बीच फंसा हुआ महसूस कर रहे हों। करण ने कहा था- अभिषेक आप तो जया आंटी के आंखों के तारे हैं और बहन श्वेता की तो आप जिंदगी हैं।
गुस्से में लाल हो गई थीं ऐश्वर्या राय
करण जौहर के इस सवाल को सुनते ही अभिषेक बच्चन से पहले उनके पास बैठीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने तुरंत कहा था- बस यही वो टाइम है जब पत्नी को लोग दूसरी औरत कहने लगते हैं। तुमने भी ऐसा ही बोल दिया करण।
'मां और ऐश्वर्या दोनों मेरे बेहद करीब हैं'
हालांकि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के गुस्से को समझते हुए बात को संभाला और कहा था- करण इस बात का पूरा क्रेडिट औरतों को ही देना चाहिए। पुरषों का इससे कोई लेना-देना नहीं है और न ही मेरा है। अभिषेक ने आगे कहा था- मां और ऐश्वर्या दोनों मेरे बेहद करीब हैं। दोनों कुछ भी कहने से पहले एक दूसरे से बात कर लेते हैं।
सास ही बहू के खालीपन को भर सकती है
अभिषेक बच्चन ने कहा था- जब एक महिला शादी के बाद अपना सबकुछ छोड़कर किसी दूसरे के घर आती है तो जाहिर है कि वह असहज महसूस करेगी। मुझे लगता है कि ऐसे में सास ही उस खालीपन को भर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications