'मुझे मार दिया जाता' ऐश्वर्या राय के साथ ऐसा क्या हुआ? एक्ट्रेस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों को भी ठुकरा दिया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस के करियर में बदलाव आ सकता था। इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है भी शामिल है।
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल ने अहम रोल निभाया था। लेकिन टीना के रोल के लिए ऐश्वर्या राय को भी ऑफर हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस ने करण जौहर को ये रोल करने से मना कर दिया था। खुद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान इसे ठुकराने की वजह बताई थी।

फिल्मफेयर को दिए पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने इस पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'करण ने इस फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया था। लेकिन उन जो तारीखें चाहिए थी वो मैं RK के बैनर तले बनी फिल्म 'आ अब लौट चलें' को दे चुकी थी। इसके अलावा कुछ कुछ होता है काजोल की फिल्म थी। इसके अलावा मैं ये कहना चाहूंगी कि रानी मुखर्जी ने भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी।'
रानी मुखर्जी ने कहा, अगर मैंने फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया होता तो लोग हंसने लगते कि ऐश्वर्या वही काम कर रही हैं जो उन्होंने मॉडलिंग के दिनों में किया था। अपने बाल सीधे रखना, मिनी पहनना और कैमरे के सामने ग्लैमरस तरीके से मुंह बनाना। मुझे पता है कि अगर मैंने फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया होता, तो मुझे मार दिया जाता।"
बता दें कि, ऐश्वर्या राय फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से लगातार ऐश्वर्या औऱ अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं। लंबे समय से कपल को एक भी बार साथ नहीं देखा गया। यहां तक कि आइफा अवॉर्ड्स में भी कपल साथ में नहीं नजर आए थे। हालांकि इन अफवाहों पर कपल ने अब तक चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications