सलमान-विवेक को डबल डेट कर रही थीं ऐश्वर्या राय? सोहेल खान ने किया था खुलासा, बताई ब्रेकअप की वजह
Aishwarya Rai Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आय जानी 3 सितंबर 2024 को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो आज भी एक्टर के ऐश्वर्या राय संग हुए ब्रेकअप के चर्चे होते हैं।
ऐश्वर्या राय ने सलमान खान को लगभग 2 साल तक डेट किया था। लेकिन इस रिश्ते का अंत काफी बुरा हुआ। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई लेकिन सलमान को ये चीज खटकने लगी और खूब जमकर हंगामा भी हुआ।

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के भाई सोहेल खान ने दावा किया था कि ऐश्वर्या राय एक ही समय पर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को डेट कर रही थीं। जब ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय को डेट कर रही थीं तो उस दौरान सोहेल खान ने कहा था कि, 'अब वह सबके सामने रोती हैं। जब वह उसके साथ घूम रही थी, परिवार के सदस्य की तरह अक्सर हमारे घर आती थी, तो क्या उसने कभी इस रिश्ते को स्वीकार किया था? उसने कभी ऐसा नहीं किया।'
सोहेल खान ने आगे कहा था कि, 'ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान खुद को काफी असुरक्षित महसूस करने लगे थे। वह जानना चाहता था कि ऐश्वर्या उसे कितना चाहती है, लेकिन वह उसे कभी भी इस बात का यकीन नहीं होने देती थी। ऐश्वर्या सलमान के साथ मोबाइल पर लगातार संपर्क में थीं और यही बात विवेक को परेशान करती थी।'
खैर विवेक ओबेरॉय से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों को बहुत कम एकसाथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि कपल ने अब तक चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल












Click it and Unblock the Notifications