'मैं ऐश्वर्या राय से प्यार करता हूं, उसके लिए ताज महल बनवाऊंगा', अभिषेक नहीं इस शख्स ने कही दिल की बात

Sanjay Leela Bhansali On Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा मूवी में ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और अजय देवगन नजर आए थे। इस फिल्म ने नंदिनी के किरदार में जहां ऐश्वर्या राय ने अपना जादू चलाया था, वहीं समीर के रोल में सलमान खान भी बहुत ही शानदार लगे थे।

ऐश्वर्या राय के मुरीद हैं संजय लीला भंसाली
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी ने हर किसी को अपना मुरीद बना दिया था। फिल्म का म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और अभिनय सबकुछ बहुत ही बेहतरीन था। 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय के साथ 'देवदास' और 'गुजारिश' जैसी फिल्मों में काम किया था।

Aishwarya Rai

'मैं ऐश्वर्या राय के लिए ताजमहल बनाना चाहता हूं'
संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय के लिए कुछ बेहतरीन रोल का चयन किया और एक्ट्रेस ने भी इन फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक पुराने इंटरव्यू में, ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा था कि वह एक्ट्रेस के लिए ताजमहल बनाना चाहते हैं।

'मुझे अपने कलाकार से प्यार हो जाता है'
साल 2014 में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कहा था कि वह जिस व्यक्ति के साथ काम करते हैं, उससे उन्हें प्यार हो जाता है। वह खुद को समर्पित कर देते हैं और अपने अभिनेताओं को संजोते हैं। वह अपने कलाकार के साथ एक बॉन्डिंग बना लेते हैं।

'ऐश्वर्या राय मेरी प्रेरणा है'
ऐश्वर्या राय के लिए प्यार दर्शोते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा था- ऐश्वर्या राय मेरी प्रेरणा है, हालांकि मैं उसे अपनी मोनालिसा नहीं कह सकता। लेकिन हां, मैं उसके लिए एक ताजमहल बनाना चाहूंगा। वह ताजमहल उसके लिए मेरी फिल्म होगी। मैं हमेशा उसके पास ऐसी फिल्म लेकर जाता हूं जिसने उसके जीवन में बदलाव किया हो।

'मैंने कई लोगों के इमोशन्स को कैमरे में कैद किया है'
संजय लीला भंसाली ने आगे कहा था- मेरा कैमरा वर्षों से बदलते व्यक्ति को कैद करने में सक्षम है। ये वह विशेषाधिकार है जो केवल एक फिल्म डायरेक्टर के रूप में मेरे पास है। इन 10 सालों में, मैंने प्यार की खुशी, प्यार की पीड़ा और वह खुशी की स्थिति जिसमें लोग अब हैं, को कैमरे में कैद किया है। मैंने इन तीन अलग-अलग हालातों को देखा है, जिन्हें फिल्म में भावी पीढ़ियों के लिए कैद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+