'ऐश्वर्या राय तो नकली लगीं, उनसे तो....', रणदीप हुड्डा ने बच्चन परिवार की बहू को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Randeep Hooda On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा था। लोग एक्टर की उस फोटो को देखकर हैरान हो रहे थे।
'सरबजीत' में ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा का काम
इसी बीच रणदीप हुड्डा ने अपनी को-एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'सरबजीत' में काम किया था। फिल्म में रणदीप ने सरबजीत का किरदार निभाया था और ऐश्वर्या ने उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया था।

'ऐश्वर्या राय तो नकली लग रही थीं'
फिल्म 'सरबजीत' साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिलहाल रणदीप हुड्डा ने उस फिल्म में ऐश्वर्या राय के काम और उनके साथ का अनुभव भी शेयर किया है। रणदीप हुड्डा ने कहा है कि मेकर्स ने फिल्म में ऐश्वर्या को रियल दिखाने की खूब कोशिश की थी पर वह बिल्कुल नकली लग रही थीं।
सरबजीत सिंह की जिंदगी पर बनी बायोपिक
आपको बता दें कि फिल्म 'सरबजीत' भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की जिंदगी पर बनी बायोपिक थी। सरबजीत को पाकिस्तान ने आतंकवादी और जासूस बताकर खूब प्रताड़ित किया था। बहन दलबीर कौर ने सरबजीत को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी और भारत सरकार से मदद भी मांगी थी।
रणदीप हुड्डा ने ऐश्वर्या राय को लेकर कही ये बात
रणदीप हुड्डा ने 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' से बातचीत में कहा है- फिल्म के सेट पर वह बहुत अच्छी थीं, बहुत विनम्र थीं। वह अपना काम अच्छे से करती हैं। हालांकि, सेट पर हमारी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी क्योंकि मेरे बहुत सारे सीन्स उनसे अलग थे। लेकिन जब भी हम साथ में सीन करते थे, तो वह अपना काम अच्छे से करती थीं। रणदीप हु्ड्डा ने आगे कहा- फिल्म मेकर्स ने ऐश्वर्या राय को मूवी में रियल दिखाने की काफी कोशिश की थी पर वह अनरियल लगीं। वह बिल्कुल नकली लग रही थीं।
दलबीर कौर के साथ रणदीप हुड्डा का जुड़ाव
रणदीप हुड्डा ने कहा- 'सरबजीत' में काम करते-करते वह ऐश्वर्या से ज्यादा दलबीर कौर के साथ जुड़ाव महसूस करने लगे थे। आपको बता दें कि दलबीर कौर ने तो रणदीप हुड्डा को अपना भाई तक बना लिया था। दलबीर की इच्छा था कि रणदीप उनकी चिता को मुखाग्नि दें और एक्टर ने उनकी वह आखिरी इच्छा पूरी भी की थी। सरबजीत की बहन दलबीर, रणदीप हुड्डा को राखी भी बांधती थीं।
अब वीर सावरकर बने हैं रणदीप हुड्डा
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा जल्द ही फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणदीप हुड्डा इस फिल्म के लीड हीरो होने के साथ साथ डायरेक्टर भी हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी, समाजसुधारक और इतिहासकार रहे वीर सावरकर का किरदार निभाने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना 26 किलो तक वजन घटाया है।












Click it and Unblock the Notifications