'ऐश्वर्या राय तो मेरी बाहों में ही', विवेक ओबेरॉय ने Aishwarya को लेकर खुलेआम किया था ऐसा काम और फिर जो हुआ
Vivek Oberoi On Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी।
ऐश्वर्या राय का नाम कई पुरुषों के साथ जुड़ा था
हालांकि बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले ऐश्वर्या का नाम कई पुरुषों के साथ जुड़ा था। इनमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम शामिल है। कहा जाता है कि बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद ही ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान के साथ जुड़ने लगा था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की खूब चर्चा होती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे। हालांकि दोनों की प्रेम कहानी का अंत काफी दर्दनाक हुआ था। सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय की एक्टर विवेक ओबेरॉय से नजदीकियां बढ़ गई थीं।
क्या विवेक ओबेरॉय की वजह से अलग हुए ऐश्वर्या-सलमान?
-वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि विवेक ओबेरॉय की वजह से ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रास्ते अलग हुए थे। आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'क्यों हो गया ना' में पहली बार साथ काम किया था। ये फिल्म तब रिलीज हुई थी, जब सलमान खान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो चुका था।
-इस फिल्म के बाद से ही विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। विवेक भी कई बार ऐश्वर्या के प्रति अपने प्यार को कबूल कर चुके हैं। वहीं, फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में भी विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ऐसा बोला था, जो सलमान खान के फैंस को काफी बुरा लगा था।
करण जौहर ने विवेक ओबेरॉय से पूछा था ऐसा सवाल
-बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के पहले सीजन में विवेक ओबेरॉय गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उनके साथ जॉन अब्राहम भी मौजूद थे। इस शो में करण जौहर ने विवेक ओबेरॉय से पूछा था कि ऐश्वर्या राय कहां अच्छी लगती है बॉलीवुड या हॉलीवुड में।
-इस पर विवेक ओबेरॉय ने बहुत ही शॉकिंग जवाब देते हुए कहा था- ऐश्वर्या राय इन माई आर्म्स यानी ऐश्वर्या राय उनके बाहों में अच्छी लगती हैं। वहीं शो में करण जौहर ने विवेक ओबेरॉय से ये भी पूछा था कि क्या वह ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं? तो इस पर एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा था- जी बिल्कुल क्योंकि मैं उनके साथ प्यार में हूं।
ऐश्वर्या की जिंदगी में सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय और सलमान खान की पहली मुलाकात फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय को पहली बार देखते ही सलमान खान उन पर दिल हार बैठे थे।
-वहीं इस फिल्म की शूटिंग करते हुए दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद कुछ सालों तक ऐश्वर्या राय और सलमान खान रिलेशनशिप में रहे। लेकिन कई तरह के विवादों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था।
-साल 2004 में ऐश्वर्या राय ने विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म 'क्यों हो गया ना' में काम किया। वहीं इस फिल्म के सेट पर एक नई लव-स्टोरी की शुरुआत हुई। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
-ऐश्वर्या राय की शादी के 3 साल बाद यानी 2010 में विवेक ओबेरॉय ने बिजनेसवुमेन प्रियंका अल्वा से शादी कर ली। हालांकि सलमान खान आज भी कुंवारे हैं और उनकी उम्र 59 हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications