जब ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन के किसिंग सीन को लेकर मचा था बवाल, बच्चन परिवार हुआ नाराज, उठाया ऐसा कदम

Aishwarya Rai Kiss Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्ट्रेस से लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं थी जबकि उनके हाथ में फ्रैक्चर था।

कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापल लौटने के बाद ऐश्वर्या राय ने अपनी मां का जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि इस दौरान उनके पति अभिषेक बच्चन साथ नजर नहीं आए। जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक को लेकर अफवाहें फैलने लगी।

Aishwarya rai

ऐश्वर्या राय हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहीं हैं। साल 2006 में उनकी फिल्म धूम 2 रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया था। लेकिन दोनों ने कई सारे किस सीन दिए थे। जिसको लेकर खूब बवाल मचा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म धूम 2 जब रिलीज हुई थी उस वक्त अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सगाई हो चुकी थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म में किसिंग सीन को लेकर काफी ड्रामा हुआ था। कई लोगों ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा था। उस वक्त बच्चन परिवार ने भी काफी नाराजगी जताई थी।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के किसिंग सीन को लेकर मामला यहां तक पहुंच गया था कि बच्चन परिवार ने फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से इस सीन को हटाने के लिए कहा था लेकिन प्रोड्यूसर ने उनकी बात नहीं मानी और इस सीन को हटाने से साफ इंकार कर दिया था। बता दें कि धूम 2 में ऐश्वर्या राय ने पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। दोनों ने फिल्म गुजारिश और जोधा अकबर में भी साथ काम किया है। हालांकि शादी होने के बाद ऐश्वर्या राय अब बोल्ड सीन नहीं करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+