Aishwarya Rai के हाथ में प्लास्टर, आखिर कब और कैसे एक्ट्रेस के हाथ में लगी चोट? जल्द होगी सर्जरी

Aishwarya Rai Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने हर साल की तरह इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से लाइमलाइट लूटी और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। लेकिन एक्ट्रेस के हाथ में लगी चोट देख फैंस चिंता हो गई।

दरअसल, जब ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए निकलीं तो उनके हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था। इसी चोट के साथ ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर पूरे कॉन्फीडेंस के साथ अपना जलवा बिखेरा। हालांकि इसके बावजूद फैंस का ध्यान उनकी चोट पर रहा। ऐसे में ये जानना चाहते हैं कि आखिर ऐश्वर्या राय के हाथ में क्या हुआ और कब उन्हें चोट लगी।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय के करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि एक हफ्ते पहले एक्ट्रेस की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था। लेकिन अपनी वर्क कमिटमेंट की वजह से वह इस साल भी कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपनी चोट को दरकिनार कर कान्स में शामिल होने का फैसला किया।

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद अपने हाथ की सर्जरी कराएंगी। उन्होंने अपनी सर्जरी आखिरी हफ्ते के लिए शेड्यूल करवाई हुई है। हालांकि उन्हें चोट कब और कैसे लगी इसको लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

बता दें कि, कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय हर बार की तरह अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी। वहीं 12 साल की आराध्या ने हर पल अपनी मां का ख्याल रखा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी मां ऐश्वर्या का हाथ थामे हुए रेड कार्पेट तक लेकर गईं। फैंस मां-बेटी की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल ऐश्वर्या आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल से भारत वापसी कर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+