जब पैपराजी पर फूटा था Aishwarya Rai का गुस्सा, चिल्लाने लगी थीं एक्ट्रेस, फैंस बोले- 'सास बहू एक जैसी'
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग के बल पर पहचान बनाई। साल 2000 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उस वक्त ऐसी अफवाह उड़ी थी कि एक्ट्रेस हॉलीवुड की तरफ रुख कर सकती हैं।
साल 2000 में ऐश्वर्या राय का करियर पीक पर था। उस वक्त जब ऐसी अफवाह उड़ी कि वह हॉलीवुड में शिफ्ट हो रही हैं। लेकिन जब मीडिया ने ऐश्वर्या से इस बारे में सवाल पूछा तो भड़क गईं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान मीडिया से इसका सबूत भी मांगा। अब उनका ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय अपने इस पुराने वीडियो में पीले रंग का टॉप पहने नजर आ रही हैं। जिसमें मीडिया ने उनसे हॉलीवुड में शिफ्ट होने के बारे में पूछा। उनके इस सवाल पर ऐश्वर्या भड़क गईं और उन्होंने जवाब में कहा कि, "एक मिनट रुकिए। मैने ये कब कहा? किस इंटरव्यू में? नहीं, आप मुझे इंटरव्यू दिखाइए और फिर हम बात करेंगे।"
इसके बाद ऐश्वर्या राय ने पत्रकार से पूछा कि क्या उन्होंने इस बारे में किसी इंटरव्यू में कहा है? तो पत्रकार को इस बात की कोई जानकारी नहीं होती। ऐश्वर्या कहती हैं कि, "अगर आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कृपया पूछें। बयानों का श्रेय मुझे न दें। मैंने पहले तमिल फिल्मों में काम किया है, फिर हिंदी और बंगाली फिल्मों में और अब, मैं कुछ अंग्रेजी फिल्मों में काम कर रही हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कहीं भी शिफ्ट हो रही हूं या मैं किसी दूसरी इंडस्ट्री का हिस्सा हूं।"
ऐश्वर्या राय की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां कुछ फैंस ने एक्ट्रेस के जवाब की जमकर तारीफ की तो वहीं कुछ फैंस ने उनकी सास जया बच्चन से तुलना कर दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "जया जी की झलक।" एक ने लिखा, 'जैसी सास वैसी बहू।' एक यूजर ने लिखा, 'ये तो बिल्कुल जया की तरह लग रही है।'
बता दें कि, 9 अप्रैल को जया बच्चन ने अपनी जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने उनका देर रात बर्थडे मनाया। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपनी मां के लिए बर्थडे पर पोस्ट साझा किया था। हालांकि बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी सास को उनके जन्मदिन पर इग्नोर किया। जिसकी वजह से एक बार फिर बच्चन परिवार में खटपट की खबरें चर्चा में आ गई।












Click it and Unblock the Notifications