ऐश्वर्या राय ने आराध्या बच्चन को किया Lip Kiss, फोटो देखकर लोगों ने कह दी ऐसी बात
Aaradhya Bachchan Birthday: बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन के मौके पर मां ऐश्वर्या राय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में खूब प्यार बरसाया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को लिप किस करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
Aaradhya Bachchan Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन का जन्मदिन है। आज आराध्या 11 साल की हो गई हैं। आपको बता दें कि मां ऐश्वर्या राय ने अपनी लाडली बेटी आराध्या के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। ऐसे में बेटी के जन्मदिन के मौके पर मां ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आराध्या पर खूब प्यार बरसाया है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को लिप किस करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। हालांकि लोग इस तस्वीर को लेकर ऐश्वर्या राय को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय की बेटी का जन्मदिन
आपको बता दें कि आज ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर मां ऐश्वर्या राय ने अपनी प्यारी बेटी आराध्या के साथ अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। एक तरफ जहां कई लोग ऐश्वर्या की इस तस्वीर पर उनकी बेटी आराध्या को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस तस्वीर को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन क जमकर ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

मां ऐश्वर्या राय ने शेयर की बेटी के साथ फोटो
कुछ लोग ऐश्वर्या राय बच्चन की इस तस्वीर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि बेटी आराध्या के जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह अपनी बेटी को लिप किस करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या द्वारा पोस्ट यह तस्वीर काफी लोगों को पसंद नहीं आई है। लोगों ने ऐश्वर्या को लिप किस करने के लिए ट्रोल किया है। किसी ने शर्मनाक तो किसी ने उन्हें लेसबियन भी कहा है।

फोटो की हो रही है जमकर आलोचना
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन उन मांओं में से एक हैं जो अपने बच्चे को लेकर हद से ज्यादा प्रोटेक्टिव रहती हैं और कई बार इस वजह से वह सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की शिकार भी हो जाती हैं। ऐसे में रई लोगों ने आराध्या और ऐश्वर्या की इस तस्वीर की आलोचना की है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ने कहा है कि मां-बेटी के प्यार को अपने विचार से जज करने की कोशिश न करें।

ऐश्वर्या ने लिखा- मेरा प्यार, मेरी लाइफ
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरा प्यार, मेरी लाइफ...आई लव यू मेरी आराध्या। इस तस्वीर में बेटी के लिए मां का भरपूर प्यार साफ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की है, जिसमें दीवार पर फूलों वाला डेकोरेशन भी नजर आ रहा है। इस तस्वीर में फूलों से ऐश्वर्या और आराध्या के पीछे 11 नंबर लिखा नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इस पोस्ट से पहले हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के साथ अपनी एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या और आराध्या के पीछे बप्पा की भी झलक दिख रही है।

मां के साथ ही दिखाई देती है बेटी आराध्या
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। शादी के करीब 4 साल बाद ऐश्वर्या राय ने बेटी को आराध्या को जन्म दिया था। ऐश्वर्या राय अपने बेटी से काफी क्लोज हैं और अक्सर पब्लिक प्लेस पर बेटी के लिए उनका प्रोटेक्टिव नेचर साफ दिखाई देता है। जब भी ऐश्वर्या कहीं बाहर जाती हैं तो बेटी आराध्या अक्सर उनके साथ ही दिखाई देती हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications