ऐश्वर्या राय की लाडली ने इस साउथ सुपरस्टार के छुए पैर, देखकर खुश हुईं एक्ट्रेस, फैंस बोले-'इतने अच्छे संस्कार'
Aaradhya Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ हाल ही में SIIMA अवॉर्ड्स में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के अवॉर्ड जीतने के बाद उनकी बेटी आराध्या की खुशी कैमरे में कैद हो गई। अब आराध्या का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
SIIMA अवॉर्ड्स से ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो में आराध्या ने भरी महफिल में साउथ के 62 साल एक्टर डॉ शिवा राजकुमार के पैर छुए। जिसके बाद से फैंस ऐश्वर्या के दिए संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अवॉर्ड जीतने के बाद ऐश्वर्या राय स्टेज से नीचे उतर रही थीं। तभी विक्रम ने उनका हाथ थामा और दोनों साथ में आए। तभी एक्ट्रेस को देखकर आराध्या खूब एक्साइटेड हो गई और वह दौड़कर उनके पास गई और उन्हें गले लगा लिया।
जैसे ही ऐश्वर्या और आराध्या अपनी सीट पर बैठने जा रहे थे कि तभी एक्ट्रेस से मिलने वहां एक्टर डॉ शिवा राजकुमार आ जाते हैं। शिवा के साथ ऐश्वर्या ने हंसकर बातचीत की और आराध्या से भी मिलवाया। इसके बाद बिना देरी करे आराध्या ने साउथ एक्टर के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं शिवा ने भी एक्ट्रेस की लाडली को अपनी आशीर्वाद दिया।
ऐश्वर्या राय के फैंस आराध्या को देख काफी खुश हो गए और वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी को काफी अच्छे संस्कार दिए हैं।' एक ने लिखा, 'जैसी मां वैसी ही उनकी बेटी भी है।' एक ने लिखा, 'ऐश्वर्या ने कितनी अच्छी परवरिश की है।'
बता दें कि, ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही नजर आती हैं। चाहे कोई भी इवेंट हो वह अपनी लाडली को कहीं अकेला नहीं छोड़तीं। हालांकि बीते कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि कपल ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!












Click it and Unblock the Notifications