ऐश्वर्या राय ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी थी चुप्पी, बताया क्यों नहीं कम किया वजन, कहा-'मैं पतली हो जाती लेकिन...'

Aishwarya Rai On Weight Gain: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पैरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया था जिसके बाद उन्हें बढ़ते वजन को लेकर काफी ट्रोल किया गया। हालांकि उन्हें इससे कभी फर्क नहीं पड़ा।

ऐश्वर्या राय ने 2015 में ब्रिटिश पत्रकार डेविड फ्रॉस्ट के साथ एक इंटरव्यू में, बॉडी शेमिंग पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा, "मैं इससे परेशान नहीं हुई। मैं भी नहीं समझ पा रही कि इसके बारे में इतनी बातें क्‍यों हो रही हैं? क्‍योंकि मुझे तो लगता है कि इसके बारे में बात भी नहीं होनी चाहिए क्‍योंकि ये इतना जरूरी नहीं है।"

Aishwarya Rai

इसके बाद जब ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि बेटी आराध्या बच्चन के पैदा होने के बाद उन्होंने अपना वेट कम क्यों नहीं किया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, मेरे लिए ये सब नॉर्मल था और मेरे शरीर ने नेचुरली ये आकार ल‍िया था अब चाहे वजन बढ़ना हो या शरीर में वॉटर र‍िटेंशन हो, जो भी था सब नेचुरल था। मैं अपने शरीर में पूरी तरह कंफर्टेबल थी और इसलि‍ए जो मैं थी मैं वो रही।

ऐश्वर्या ने आगे कहा, 'जब मुझे अपने बच्‍चे से थोड़ा समय म‍िला, मैं घर से बाहर जाती थी और मुझे नहीं लगता था वजन बढ़ाना इतनी बढ़ी बात है। इसलि‍ए मैंने इसे कभी छ‍िपाया नहीं या इसके बारे में कभी कुछ किया। आज के जमाने में सबकुछ हो जाता है और अगर मैं इसे रातों-रात घटाना चाहती तो भी कर सकती थी। क्‍योंकि मुझे मेरे वजन से कोई द‍िक्‍कत नहीं थी और मैं अपनी बच्‍ची के साथ वो सारे मोमेंट एंजॉय कर रही थी।'

बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया। ऐश्वर्या राय को अक्सर उनकी बेटी के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में पैरिस फैशन वीक के दौरान भी आराध्या अपनी मां के साथ मौजूद थीं। जिसकी फोटोज और वीडियो भी वायरल हुई थीं।

ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+