ऐश्वर्या राय के दोनों एक्स बॉयफ्रेंड ने स्टेज पर किया ऐसा काम, सलमान खान-विवेक ओबेरॉय का टकराना और फिर जो हुआ

Salman Khan and Vivek Oberoi: बॉलीवुड की दुनिया में कई विवादों ने समय-समय पर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच हुआ विवाद आज भी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित झगड़ों में गिना जाता है।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप
ये विवाद उस समय शुरू हुआ था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टूटने के बाद, विवेक ओबेरॉय एक्ट्रेस के करीब आ गए थे। इसके बाद से दोनों एक्टरों के बीच की खटास लंबे समय तक चर्चा में रही।

Salman Khan

अवॉर्ड शो में सलमान खान और विवेक ओबेरॉय आए आमने-सामने

ऐश्वर्या राय से जुड़ी पुरानी तनातनी के बाद एक ऐसा मौका भी आया जब सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को एक ही स्टेज शेयर करना पड़ा था। एक अवॉर्ड शो में सलमान खान एक दूसरे सेलिब्रिटी के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचे थे। उसी शो में विवेक ओबेरॉय को फिल्म 'कृष 3' में नेगेटिव किरदार निभाने के लिए सम्मानित किया गया था।

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान को किया नजरअंदाज

जैसे ही विवेक ओबेरॉय स्टेज पर पहुंचे, उन्होंने सलमान खान को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और सीधे दूसरे शख्स से हाथ मिलाकर उनके साथ फोटो खिंचवाई। वहीं सलमान खान ने भी विवेक ओबेरॉय को इग्नोर किया। उन्होंने विवेक ओबेरॉय को खुद से एकदम अलग रखा। दोनों की बॉडी लैंग्वेज ने साफ बता दिया था कि पुरानी कड़वाहट अब भी जिंदा है।

So Salman Khan and Vivek Oberoi have shared the stage
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

2003 की प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी विवाद की जड़

-सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच इस झगड़े की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। उस समय विवेक ओबेरॉय ने अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे।

-विवेक ओबेरॉय ने दावा किया था कि सलमान खान ने उन्हें 41 बार फोन कर धमकाया था। विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- सलमान खान मेरे और ऐश्वर्या राय की नजदीकियों से परेशान हो गए हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने विवेक ओबेरॉय से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से मांगी थी माफी

-कई सालों बाद, विवेक ओबेरॉय ने ये माना था कि उन्हें ये प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करना चाहिए था। साल 2009 में एक अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस के बाद विवेक ओबेरॉय ने स्टेज पर ही सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

-विवेक ओबेरॉय ने स्टेज पर कान पकड़कर झुकते हुए माफी मांगने की कोशिश की थी लेकिन वहां मौजूद सलमान खान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी और उन्हें साफतौर पर इग्नोर कर दिया था।

फराह खान के शो में किया था पछतावे का खुलासा

-फराह खान के पॉपुलर चैट शो में विवेक ओबेरॉय ने ये कबूल किया था कि सलमान खान से लड़ाई के दौरान उनकी मां को जो मानसिक पीड़ा हुई थी, वो उन्हें आज भी परेशान करती है। विवेक ओबेरॉय ने बताया था कि उन्होंने अस्पताल जाकर अपनी मां से माफी मांगी थी, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनकी नादानी की सजा उनके परिवार को भुगतनी पड़े।

-आपको बता दें कि भले ही विवेक ओबेरॉय ने समय के साथ कई बार सलमान खान से सुलह करने की कोशिश की हो, लेकिन ऐसा माना जाता है कि सलमान खान ने कभी उन्हें पूरी तरह से माफ नहीं किया। दोनों अब भी किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक-दूसरे से कोई बात नहीं करते हैं। दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते ही नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+