'ऐश्वर्या राय के ब्लाउज का हुक बंद किया', बॉबी डार्लिंग का पूर्व मिस वर्ल्ड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Aishwarya Rai and Bobby Darling: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने फिल्मी करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐश्वर्या राय को लेकर कई सेलेब्स चौंकाने वाले खुलासे करते रहते हैं।

बॉबी डार्लिंग ने ऐश्वर्या राय को लेकर किया ऐसा खुलासा
वहीं इसी कड़ी में एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने अपने हालिया इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय के साथ अपने काम करने के अनुभव को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो किसी कोभी हैरान कर सकती हैं।

Aishwarya Rai

बॉबी डार्लिंग ने 3 साल तक बैंक में काम किया था

बॉबी डार्लिंग (पाखी शर्मा) ने बताया है कि उन्हें पापा की जगह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जॉब मिली थी जो कि उन्होंने करीब 3 साल तक की थी। उसमें बहुत ही कम सैलरी मिलती थी, ऐसे में वह परेशान रहने लगीं और सोचने लगीं कि क्या बैंक में काम करना ही उनकी किस्मत है।

'मुझे ताल में ऐश्वर्या राय के साथ काम करने का मौका मिला था'

-बॉबी डार्लिंग ने बताया- मैंने सेंट्रल बैंक में ऑफ इंडिया में काम करते हुए काफी स्ट्रगल किया और फिर जाकर बॉलीवुड फिल्म में चांस मिला। पहली फिल्म 'ताल' में काम करने का मौका मिला। रोल छोटा था लेकिन बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला था। मैंने 25 दिनों तक शूटिंग की थी।

-सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बॉबी डार्विंग ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। बॉबी डार्लिंग ने फिल्म 'ताल' में काम करने को लेकर कहा कि उन्होंने 25 दिन तक अपने रोल की शूटिंग की थी और हर दिन के उन्हें 2500 रुपए मिलते थे।

-बॉबी डार्लिंग ने आगे बताया- सुभाष घई ने खुद मेरा ऑडिशन लिया था और कहा था कि ये परफेक्ट है, इसे ऐश्वर्या राय के साथ रोल दो। फिर सीन स्टार्ट हुआ। 'रमता जोगी' गाना शुरू हुआ। पहले दिन अनिल कपूर के साथ मेरा शूट था। अनिल कपूर को मैं अच्छी लगी थी। उन्होंने मेरा नाम दस्तूर रखा था लेकिन बाद में मेरा सीन एडिट कर दिया गया।

'ऐश्वर्या राय के ब्लाउज का हुक खुला हुआ है'

-इसके बाद बॉबी डार्लिंग ने कहा- उस दिन फिल्म 'ताल' के उस गाने की शूटिंग हो रही थी, 'जंगल में बोल कोयल कू कू कू...', कैमरा ओपन हुआ, मेरे सामेन मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय खड़ी थीं। वो बहुत सुंदर लग रही थीं। बिना मेकअप के भी उनका चेहरा अलग ही ग्लो कर रहा था।

-बॉबी डार्लिंग ने कहा- फिर फिल्म के डायेरक्टर सुभाष घई ने मुझसे कहा था कि ऐश्वर्या राय के ब्लाउज का हुक खुला हुआ है, बंद कर दो। मुझे डर लग रहा था। मैं घबराई हुई थी। सुभाष घई के सामने मैं ऐश्वर्या राय का हुक बंद कर रही थी, मेरे हाथ कांप रहे थे। मुझे लगा मेरी क्या किस्मत है।

-बॉबी डार्लिंग ने कहा- मुझे काम चाहिए था, जो मिल नहीं रहा था लेकिन जब मिला तो सीधे ऐश्वर्या राय के बगल में खड़ा कर दिया। अपनी किस्मत पर नाज हो रहा था। जब तक शूटिंग चली मैं रोज ऐश्वर्या राय से मिलती थी। उन्हें रोज देखने का मौका मिलता था।

-ऐश्वर्या राय के व्यवहार के बारे में बात करते हुए बॉबी डार्लिंग ने कहा- ऐश्वर्या राय सबके साथ बहुत ही अच्छा बर्ताव करती थीं। वह काफी हंबल थीं। उन्होंने सेट पर काफी फ्रेंड्स बना लिए थे। ऐश्वर्या राय अपनी सादगी से लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+