'कपल के बीच कुछ ठीक नहीं?', वीडियो में अभिषेक को गुस्से से घूरती दिखीं ऐश्वर्या, नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति अभिषेक से काफी नाराज नजर आईं।

Abhishek And Aishwarya Viral Video: फिल्म निर्माता सुभाष घई का 23 जनवरी को 78वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। वहीं बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भी मेकर इस बर्थडे पार्टी पर शिरकत की। लेकिन, सुभाष घई के जन्मदिन पर कपल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख दोनों के रिश्ते की चर्चाएं शुरू हो गई।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक के रिश्ते में सब ठीक?

ऐश्वर्या राय और अभिषेक के रिश्ते में सब ठीक?

सुभाष घई के जन्मदिन के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक वायरल वीडियो की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति अभिषेक को गुस्से में घुरती हुई नजर आईं। दोनों के आव-भाव देख नेटीजेन्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि इस पॉवरफुल कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

वीडियो में पति को घुरती दिखीं एक्ट्रेस

वीडियो में पति को घुरती दिखीं एक्ट्रेस

वीडियो में ऐश्वर्या राय ब्लू अनारकली सूट पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ग्रे रंग के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में कपल की जैसे की एंट्री होती है तो दोनों साथ में आगे बढ़ने लगते हैं। लेकिन, पैपराजी जैसे ही फोटो के लिए पोज देने के लिए उन्हें रोकते हैं तो एक्टर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन ऐश्वर्या वहीं रुक जाती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

अभिषेक को आगे इस तरह अकेला आगे बढ़ता देख ऐश्वर्या उन्हें गुस्से में घुरती हैं। ऐसे में अभिषेक काफी घबराए हुए नजर आए। दोनों एक दूसरे से थोड़े नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि, कपल ने बाद में एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दिया। फिलहाल कपल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा

नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा

इस वीडियो को एक फैन क्लब पेज द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो देख नेटिजेन्स ये अंदाजा लगाने लगे कि, कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "लगता इनकी लड़ाई हुई।" एक अन्य ने कहा, "ऐसा हमेशा लगता है कि वे नाखुश शादी में हैं।" तीसरे ने लिखा, "हां, यह जाने से पहले लड़ने वाला चेहरा है।"

तलाक की उड़ी थी अफवाह

तलाक की उड़ी थी अफवाह

हालांकि अक्सर अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि, दोनों जल्द ही अलग होने का फैसला ले सकते हैं। इस खबर को अभिषेक ने बाद में अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि, वह अपने इस रिश्ते की सच्चाई अच्छे से जानते हैं उसके लिए मीडिया की जरूरत नहीं है।

Recommended Video

    Aishwarya Rai Property | Aishwarya Rai Bachchan Birthday | Aishwarya Rai Net Worth | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+