ऐश्वर्या राय या श्वेता बच्चन... ननद-भाभी में कौन है ज्यादा अमीर? सुनकर लगेगा तगड़ा झटका

Aishwarya Rai and Shweta Bachchan net worth: ऐश्वर्या राय अकसर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस भले फिल्मी दुनिया से दूर हों मगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वे अकसर चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे बात बच्चन परिवार से अनबन की हो या फिर पति संग सेपरेशन के रूमर्स। अकसर एक्ट्रेस सुर्खियों में रहती हैं। ननद श्वेता बच्चन संग ऐश्वर्या की बॉन्डिंग पर भी कई तरह के सवाल अकसर खड़े होते हैं। ऐसे में चलिये आज बात करते हैं इन दोनों की नेट वर्थ के बारे में।

ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन दोनों ही अच्छी खासी संपत्ति की मालकिन हैं। हालांकि ये बात और है कि दोनों की नेट वर्थ में फर्क भी काफी है। ऐश्वर्या और श्वेता बच्चन दोनों की संपत्ति में बेहद बड़ा अंतर है। साथ ही चलिये बात करते हैं दोनों से जुड़ी ऐसी बातें, जो फैंस को नहीं मालूम होंगी।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में 45 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई सारी फिल्में उनकी सुपर-डुपर हिट गई हैं। वहीं जया बच्चन ने 28 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और वे अपने जमाने की सुपरस्टार रह चुकी हैं। जया ने नए जमाने की भी काफी सारी फिल्में की हैं।

ऐश्वर्या राय हैं करोड़ों की मालकिन
ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 862 करोड़ रुपये है। ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों के लिए मोटा पैसा भी चार्ज करती हैं। वो सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि तरह-तरह के ब्रांड एंडोर्समेंट से भी 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बॉलीवुड फिल्म करने के लिए ऐश्वर्या राय तकरीबन 10 करोड़ की भारी भरकम फीस चार्ज करती हैं।

ऐश्वर्या राय ने कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों को नेट वर्थ के मामले मे ंपीछे छोड़ा हुआ है। पति अभिषेक बच्चन से भी तीन गुना ज्यादा ऐश्वर्या राय की नेट वर्थ है। अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ की बात करें तो ये 280 करोड़ रुपये है।

श्वेता बच्चन कितने करोड़ की मालकिन?
श्वेता बच्चन की बात करें तो उन्होंने अपने मा्ं-बाप की तरह फिल्मी दुनिया को नहीं चुना। बल्कि श्वेता ने अपने लिये बिजनेस की राह चुनी। श्वेता बच्चन की शादी बिजनेस दुनिया के जाने-माने निखिल नंदा से हुई है। उनके पति की नेट वर्थ वैसे तो 60 करोड रुपये है मगर जिस एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड कंपनी के वे प्रबंध निदेशक हैं, उसका राजस्व 7014 करोड़ रुपये का है।

वहीं श्वेता बच्चन की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 160 करोड़ रुपये है। दरअसल, अमिताभ बच्चन द्वारा जुहू में बच्चन हवेली प्रतीक्षा उन्हें गिफ्ट किये जाने के बाद श्वेता की नेट वर्थ में सीधे-सीधे 50 करोड़ का इजाफा हुआ है। इस हवेली की कीमत 50 करोड़ रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+