'ये तो जया पर गई है' कैमरे के सामने ऐश्वर्या राय की लाडली का फूटा गुस्सा, पैपराजी से कह दी ऐसी बात

Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन के बाद उनकी अभिषेक बच्चन संग अलग होने की खबरें सामने आ रही है। वहीं अब शादी के बाद ऐश्वर्या राय को उनकी बेटी आराध्या के साथ देखा गया।

अंबानी के फंक्शन के बाद ऐश्वर्या राय को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन एयरपोर्ट में दोनों मां-बेटी काफी जल्दबाजी में दिखे ऐसे में पैपराजी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आराध्या का गुस्सा फूट पड़ा।

Aishwarya Rai

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर चेक इन करती हुई नजर आईं। ऐसे में पैपराजी ने मां-बेटी की तस्वीर क्लिक करने के लिए उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी पीछे से एक पैप्स ने दोनों की तस्वीर ली तो ये देखकर आराध्या को गुस्सा आ गया और वह गुस्से में कहती हैं 'केयरफुल।' इसके बाद ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अंदर एयरपोर्ट चली जाती हैं।

एयरपोर्ट में एंटर करने के बाद ऐश्वर्या ने पीछे मुड़कर पैपराजी की ओर हाथ हिलाया और उनसे "ध्यान रखने" के लिए कहा। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ फैंस आराध्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ने जया बच्चन से तुलना कर डाली। हालांकि कुछ फैंस का कहना ये भी है कि अभिषेक बच्चन यहां भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर नहीं आए।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार उनकी बहू ऐश्वर्या राय अलग-अलग पहुंचे। बच्चन परिवार के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आए। जबकि ऐश्वर्या राय हर बार की तरह अकेली अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थी। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि अब तक कपल ने इस पर कोई बयान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+