अभिषेक बच्चन से पहले इन 5 मर्दों के लिए धड़क चुका है ऐश्वर्या राय का दिल, एक का तो बर्बाद हो गया था करियर
Aishwarya Rai Affair: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपनी नीली आंखों का जादू देश से लेकर विदेशों तक चलाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लव अफेयर्स और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले ऐश्वर्या राय का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था, जिनके चलते उनकी खूब चर्चा होती थी। हालांकि साल 2007 में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी खटास नजर आ रहा है।

आइए आपको बताते हैं अभिषेक बच्चन से पहले किन लोगों के लिए धड़क चुका है ऐश्वर्या राय का दिल-
राजीव मूलचंदानी
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ऐश्वर्या राय मॉडलिंग में धूम मचा रही थी। मॉडलिंग में करियर बनाने के दौरान ऐश्वर्या राय को राजीव मूलचंदानी से प्यार हो गया था। ऐश्वर्या राय ने काफी समय तक राजीव को डेट किया था। राजीव मूलचंदानी उस समय के फेमस मॉडल थे। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री करते ही ऐश्वर्या ने राजीव से दूरी बनानी शूरु कर दी थी। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
हेमंत त्रिवेदी
मॉडलिंग में धाक जमाने के बाद जब ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में एंट्री की तो उनकी जिंदगी में फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय और मशहूर फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी रिलेशशिप में रह चुके हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने जिस गाउन को पहनकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था उसे हेमंत ने ही तैयार किया था और दोनों के बीच उस समय से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
अक्षय खन्ना
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना के साथ भी ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ चुका है। दोनों ने आ अब लौट चलें और ताल जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था। उस समय अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला था और जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।
सलमान खान
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। इस प्रेम कहानी का अंत काफी दर्दनाक था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय करीब आए थे। दोनों एक सीरियस अफेयर में थे। एक-दूसरे से शादी तक करना चाहते थे, लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि सलमान खान के पजेसिव बर्ताव ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया था। इतना ही नहीं ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मारपीट करने तक का आरोप लगाया था।
विवेक ओबेरॉय
सलमान खान के साथ रिश्ता टूटने के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एंट्री ली थी। दोनों फिल्म क्यों हो गया ना के दौरान करीब आए थे। उस वक्त विवेक ओबेरॉय अपने करियर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन ऐश्वर्या के साथ उनका अफेयर ही उनके करियर पर भारी पड़ गया था। विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये दावा किया कि सलमान खान उन्हें धमकी दे रहे हैं। इसके बाद जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय ने उनसे किनारा कर लिया था, वहीं दूसरी तरफ एक्टर का करियर भी बर्बाद हो गया। कहा जाता है कि विवेक ओबेरॉय का करियर बर्बाद करने के पीछे सलमान खान का ही हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications