क्या ऐश्वर्या राय की वजह से ही हो रहा है तलाक? अभिषेक बच्चन ने खोली पत्नी की पोल!, आखिर क्या है कारण?

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Divorce: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। अंबानी परिवार की शादी अटेंड करने के बाद से लोग बच्चन परिवार के बारे में ही बात करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस शादी के बाद से ही लोगों को और ज्यादा इस बात पर यकीन होने लगा है कि बच्चन परिवार ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय से दूरियां बना ली हैं।

अंबानी की शादी में बच्चन परिवार के साथ नहीं थीं ऐश्वर्या राय
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी समारोह में बच्चन परिवार ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। हालांकि इस फैमिली फोटो में परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन नहीं थीं। बच्चन फैमिली के साथ ऐश्वर्या राय नजर ही नहीं आईं।

Aishwarya Rai

बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या ने नहीं खिंचवाई फोटो
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुई थीं लेकिन उन्होंने बच्चन परिवार के साथ शादी में एंट्री नहीं की थी। ऐश्वर्या राय और आराध्या ने न तो बच्चन फैमिली के साथ फोटो खिंचवाई और न ही कोई वीडियो बनाया। ऐश्वर्या राय तो बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य के साथ मिली ही नहीं।

ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते में दरार
इस शादी के बाद से ही एक के बाद एक कई ऐसे सबूत सामने आ रहे हैं जो इस रिश्ते के खत्म होने की गवाही दे रहे हैं। इन्हें देखने के बाद ये यकीन होता जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख फैंस भी हैरान हो गए हैं।

अभिषेक बच्चन ने लाइक किया तलाक का पोस्ट
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में एक्टर ने एक ऐसा पोस्ट लाइक कर दिया जिसे लोग उनके तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। उस पोस्ट में लिखा है- 'तलाक कभी भी किसी के लिए आसान नहीं होता है।' अभिषेक बच्चन की इस हरकत के बाद लोगों का ये मानना है कि ऐश्वर्या राय और जूनियर बच्चन जल्द ही ग्रे तलाक लेने वाले हैं।

'ऐश्वर्या राय अपनी शादी संभाल नहीं पाई हैं'
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि अगर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का तलाक होता है तो इसका मुख्य कारण ऐश्वर्या राय ही होंगी। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय खुद ही अपनी शादी को संभाल नहीं पाई हैं और ये बात कई बार साबित हो चुकी है।

अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को लेकर कसा तंज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद से कई ऐसे काम किए हैं जो कि उस परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं थे। ऐसे में ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन, ननद श्वेता बच्चन और पति अभिषेक बच्चन कई बार कैमरे के सामने एक्ट्रेस के खिलाफ बोलते नजर आए हैं। कई बार ऐश्वर्या को लेकर तंज भी कसा गया है।

आराध्या को लेकर ओवर प्रोटैक्टिव हैं ऐश्वर्या राय
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव हैं और इसी वजह से वह हमेशा आराध्या के साथ नजर आती हैं। आराध्या को अपने पापा, दादा-दादी से ज्यादा मां के साथ ही देखा जाता है। वहीं अभिषेक बच्चन ने कई बार बताया है कि आराध्या के सभी फैसले उनकी मां ऐश्वर्या ही लेती हैं और उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई इस मामले में कुछ भी बोले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+