'क्या सेटलमेंट फाइनल करने के लिए 'जलसा' पहुंचीं ऐश्वर्या राय', चेहरे का दिखा ऐसा हाल, वीडियो हुआ वायरल
Aishwarya Rai at Jalsa: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिश्तों को लेकर लंबे समय से तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसे लेकर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय का रिश्ता
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय काफी समय से बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं। ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या जलसा में नहीं रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों बच्चन से दूर दूर भी नजर आते हैं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि बहू के साथ बच्चन परिवार के रिश्ते बिगड़ चुके हैं।

ऐश्वर्या और आराध्या का वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अपनी लाडली बेटी के साथ लंबे अरसे बाद, ससुराल 'जलसा' में स्पॉट हुई हैं। इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक्ट्रेस के फैंस खुश हुए हैं, वहीं कुछ लोग इस बात की चुटकी भी ले रहे हैं।
आराध्या और ऐश्वर्या राय पहुंचे जलसा
अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या को देखा गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गत 2 सितंबर, 2024 को ऐश्वर्या और आराध्या कार से उतरते हुए और 'जलसा' में जाते हुए दिखाई दिए थे। यहां आराध्या को देख ऐसा लग रहा था कि वह स्कूल से लौटी हैं और मां उन्हें लेने गई थीं जबकि ऐश्वर्या राय काफी उदास सी नजर आ रही थीं।
ऐश्वर्या राय को देख लोगों ने जताई चिंता
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन एक्टर अभिषेक बच्चन की नई कार से जलसा पहुंचे थे। ऐश्वर्या और आराध्या के इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या हालत कर दी है बच्चन फैमिली ने ऐश्वर्या की। एक शख्स ने लिखा है- ऐश्वर्या दुखी लग रही हैं। वहीं एक सूजर ने लिखा है- ये अपने तलाक का सेटलमेंट फाइनल करने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications