ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर कहां गायब थे अभिषेक बच्चन? एक्ट्रेस को नहीं किया विश, अब सामने आई बड़ी वजह

Abhishek Aishwarya Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 1 नवंबर 2024 को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर फैंस को उम्मीद थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक साथ नजर आएंगे। लेकिन ना तो एक्टर ने कोई पोस्ट शेयर किया ना ही उन्होंने एक्ट्रेस के लिए पार्टी अरेंज की।

ऐश्वर्या राय के बर्थडे के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा होने लगी कि वह अपने पति अभिषेक बच्चन से जल्द ही अलग होने वाली हैं। लेकिन इन तलाक की अटकलों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। जी हां एक करीबी सुत्र ने बताया कि किस वजह से अभिषेक ऐश्वर्या के बर्थडे में शामिल नहीं हुए थे।

Aishwarya Rai

रेडिफ़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की नानी इंदिरा भादुड़ी इन दिनों बीमार हैं और वह उनसे मिलने के लिए भोपाल गए थे। बच्चन परिवार के एक करीबी ने बताया कि अभिषेक काफी समय से अपनी नानी के साथ रहना चाहते थे क्योंकि वह उनके बेहद करीब हैं। ऐश्वर्या राय का जन्मदिन होने के बावजूद अभिषेक ने अपनी नानी के साथ वक्त बिताना जरूरी समझा।

बता दें कि, बीते दिनों खबर आई थी कि जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का निधन हो गया है। हालांकि इन अफवाहों को परिवार ने खारिज कर दिया था। साथ ही ये भी बताया कि वह फिलहाल ठीक हैं और बीमारी से रिकवर कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरा को फ्रैक्चर हो गया था लेकिन अब वह पहले से काफी बेहतर हैं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते की बात करें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से दोनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। इस पार्टी के बाद से कपल को एकसाथ स्पॉट नहीं किया गया। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, निम्रत कौर से अफेयर के कारण अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच तनाव पैदा हो गया। हालांकि निम्रत ने कुछ ही दिनों पहले अपना सिंगल स्टेटस बताया था। खैर कपल के बीच सब ठीक है या नहीं इसको लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+