'GDP नहीं, मेरा क्लीवेज देखो', Aishwarya Lekshmi ने पहने ऐसे कपड़े, मचा बवाल, बोलीं- मेरी गंदी फोटोज ली गईं
Aishwarya Lekshmi: मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी इन दिनों अपने एक पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मई 2026 में वह एक डायमंड ज्वwलरी एग्जिबिशन में शामिल हुई थीं, जहां उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर टिप्पणियां की गई थीं। उनकी ड्रेस की नेकलाइन और उसमें नजर आ रहे क्लीवेज को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। अब करीब 4 महीने बाद ऐश्वर्या ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है।
कैमरों के एंगल ने ऐश्वर्या को किया असहज
ऐश्वर्या लक्ष्मी ने न सिर्फ ट्रोलर्स को जवाब दिया है बल्कि इवेंट में मौजूद फोटोग्राफर्स के रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं। रजनी हरिदास के साथ बातचीत में ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें अपनी ड्रेस को लेकर कोई परेशानी नहीं थी बल्कि असहजता की वजह कुछ और थी। एक्ट्रेस के मुताबिक इवेंट में मौजूद कुछ कैमरे उनके चेहरे पर फोकस करने के बजाय शरीर के कुछ खास हिस्सों की तस्वीरें लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे।

'निजी सीमाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा'
ऐश्वर्या लक्ष्मी ने कहा कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि उनकी निजी सीमाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ऐसी स्थिति में इंसान की बॉडी लैंग्वेज भी बदल जाती है। उन्होंने बताया कि कैमरों के उस तरह से फोकस करने के बाद उन्होंने अनजाने में अपने हाथों को छाती के सामने क्रॉस कर लिया था।
ड्रेस को लेकर नहीं था कोई पछतावा
-ऐश्वर्या लक्ष्मी ने साफ किया कि उन्होंने उस आउटफिट को लेकर किसी तरह की सफाई देने के लिए ये बात नहीं कही है। उनके मुताबिक ड्रेस में की-होल नेकलाइन थी और थोड़ा क्लीवेज भी नजर आ रहा था। हालांकि ड्रेस पहनने से पहले उन्हें अंदाजा नहीं था कि नेकलाइन इतनी ज्यादा खुली हुई दिखाई देगी।
-ऐश्वर्या ने बताया कि उनके दोस्तों को यह ड्रेस काफी पसंद आई थी। डायमंड ज्वैलरी के साथ पूरा लुक उन्हें भी अच्छा लगा था और उन्होंने इसे आत्मविश्वास के साथ पहना था। इसलिए बाद में सोशल मीडिया पर हुई चर्चाओं का उनकी ड्रेस पसंद करने या पहनने के फैसले से कोई लेना-देना नहीं था।
ऐश्वर्या ने पूछा- संस्कृति का पैमाना नेकलाइन क्यों?
-सोशल मीडिया पर लोगों ने जब एक्ट्रेस की तस्वीरों को लेकर कमेंट करना शुरू किया तो ऐश्वर्या लक्ष्मी ने उन टिप्पणियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी महिला के कपड़ों की लंबाई या उसकी नेकलाइन से उसकी संस्कृति तय नहीं की जा सकती। उनके मुताबिक किसी व्यक्ति की संस्कृति उसके व्यवहार और सोच से सामने आती है।
-एक्ट्रेस ने ये भी सवाल किया कि क्या महिलाओं के कपड़ों पर इस तरह की टिप्पणियां करने वाले लोग खुद अपने व्यवहार को सभ्य मानते हैं। ऐश्वर्या का कहना था कि उन्हें अपनी ड्रेस पहनने में कोई असहजता नहीं थी लेकिन तस्वीरें लेने का तरीका उन्हें जरूर परेशान कर रहा था।
'क्या 2026 में भी हम इसी बात पर चर्चा करेंगे?'
ऐश्वर्या ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सोशल मीडिया की बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था। करीब 24 घंटे तक उन्हें लगा कि लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं लेकिन जब इस मुद्दे पर लगातार पोस्ट और चर्चाएं होने लगीं तो उन्हें लगा कि मामला जरूरत से ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर साल 2026 में भी इंटरनेट पर महिलाओं के कपड़ों और उनकी नेकलाइन को लेकर इतनी लंबी बहस क्यों हो रही है। उनके मुताबिक समाज और देश के सामने इससे कहीं ज्यादा गंभीर मुद्दे मौजूद हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए।
GDP से लेकर बच्चों पर अत्याचार तक, ऐश्वर्या लक्ष्मी ने गिनाए बड़े मुद्दे
-ऐश्वर्या लक्ष्मी ने अपनी बात रखते हुए देश की आर्थिक स्थिति और GDP जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और अर्थव्यवस्था पर गंभीर बातचीत की जरूरत है, लेकिन सोशल मीडिया पर महिलाओं के कपड़ों को लेकर बहस करना ज्यादा आसान नजर आता है।
-एक्ट्रेस ने बुजुर्ग माता-पिता की स्थिति और बच्चों के साथ होने वाली हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे कई बुजुर्ग हैं जिन्हें उनके अपने बच्चे अकेला छोड़ देते हैं और उन्हें वृद्धाश्रमों या सड़कों पर जिंदगी गुजारनी पड़ती है। इसी तरह बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार भी गंभीर चिंता का विषय हैं।
-ऐश्वर्या ने सवाल उठाया कि इन मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय किसी महिला ने क्या पहना है, उसकी नेकलाइन कितनी गहरी है और तस्वीर में कितना क्लीवेज नजर आ रहा है, इसी को लेकर इतनी बहस क्यों होती है। आखिर क्या किसी महिला का क्लीवेज देश की सबसे बड़ी समस्या है?


Click it and Unblock the Notifications
