दो बार दी कैंसर को मात, फिर बिगड़ी तबीयत, अब वेंटिलेटर सपोर्ट पर है ये मशहूर अभिनेत्री

फेमस अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस की हालत नाजुक बनी हुई है।

Aindrila Sharma: मशहूर अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस की हालत नाजुक बनी हुई है। खबरों के मुताबिक अभिनेत्री की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसके साथ ही उनकी हालत भी काफी नाजुक बनी हुई है। इससे पहले भी एक्ट्रेस दो बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीत चुकी हैं। एंड्रिला को लेकर ये खबर सामने आने के बाद से ही फैंस काफी परेशान हैं और एक्ट्रेस के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अचानक बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत

अचानक बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एंड्रिला शर्मा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक अभी एक्ट्रेस हावड़ा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अचानक स्ट्रोक आने के बाद एक्ट्रेस के दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए।

नाजुक बनी है एक्ट्रेस की हालत

नाजुक बनी है एक्ट्रेस की हालत

डॉक्टर्स ने बताया कि अभिनेत्री की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया है। एक्ट्रेस के परिवार वाले औऱ फैंस दोनों ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

दो बार कैंसर को दी है मात

दो बार कैंसर को दी है मात

बताते चलें कि एंड्रिला शर्मा दो बार कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी हैं। जब उन्हें दूसरी बार भी कैंसर का पता चला था तो उन्होंने हिम्मत हारने की बजाय अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया था। इसके बाद एक्ट्रेस की कीमोथेरेपी के सेशन भी चले थे।

फिर बिगड़ी तबीयत

फिर बिगड़ी तबीयत

लंबे समय तक चले इलाज के बाद डॉक्टर्स ने बताया था कि एंड्रिला पूरी तरह से कैंसर मुक्त हो चुकी हैं। लेकिन फिर अब एक बार फिर एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई है। आनन-फानन में अभिनेत्री को हावड़ा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपने 20s में हैं एंड्रिला

आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री अभी अपने 20s में ही हैं। तबीयत बिगड़ने की खबर सुनने के बाद से ही फैंस और उनके परिवार वाले काफी दुखी नजर आ रहे हैं। कैंसर से दो बार जंग जीती एंड्रिला की एक और बार तबीयत बिगड़ने के बाद से फैंस काफी परेशान हैं।

कई प्रोजेक्ट्स में किया काम

कई प्रोजेक्ट्स में किया काम

बताते चलें कि एंड्रिला शर्मा बंगाली सिनेमा में काफी एक्टिव हैं और बंगाल की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी शो झूमर से की थी। इसके बाद उन्होंने कई मशहूर शोज में काम किया। इसके अलावा एंड्रिला कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+