Ahmedabad Plane Crash में इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के करीबी की मौत, ऐसे जताया दुख

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इस समय चारों तरफ इसी दुर्घटना की चर्चा हो रही है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 204 लोगों के मौत की पुष्टि
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में फ्लाइट में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जेसी मलिक के अनुसार अब तक 204 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 41 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ahmedabad Plane Crash

एक्ट्रेस पायल घोष के करीबी की मौत

वहीं इस हादसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अपने बेहद करीबी को भी खो दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है कि प्लेन क्रैश में उनकी खास दोस्त प्रीति चटर्जी का निधन हो गया है। इस घटना से पायल घोष काफी टूट गई हैं।

प्लेन क्रैश से सदमे में बॉलीवुड सितारे

-अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी शॉक्ड हो गए हैं। इस हादसे को लेकर कई सितारों नें दुख जताया है। अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है- एयर इंडिया दुर्घटना से सदमें में हूं और हैरान हूं। इस समय सिर्फ प्रार्थना कर रहा हूं।

-वहीं सनी देओल ने लिखा है- अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे की खबर सुनकर दिल दुखी है और अब भी सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ है। इस बेहद मुश्किल समय में मैं सभी के लिए दिल से प्रार्थना कर रहा हूं।

टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही क्रैश हुआ प्लेन

आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इनमें 230 यात्रियों और 12 क्रू शामिल थे। फ्लाइट के टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही ये क्रैश हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+