रणबीर-आलिया की शादी से पहले नीतू कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, ऋषि कपूर को किया याद
मुंबई, 13 अप्रैल। बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दोनों ही एक्टर्स ने आखिरकार एक दूसरे का साथ शादी करने का फैसला ले लिया है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रणबीर और आलिया भट्ट एक दूसरे से 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी के लिए तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। रणबीर के घर को दूल्हन की तरह सजाया गयाहै, जबरदस्त लाइटिंग की गई है।
Recommended Video

नीतू कपूर ने शेयर की पुरानी याद
रणबीर और आलिया की शादी के लिए उनके रिश्तेदार मुंबई पहुंचने लगे हैं। रणबीर की बहन अपने परिवार के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी हैं। इन सब के बीच रणबीर की मां नीतू कपूर ने एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपनी सगाई की तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऋषि कपूर नीतू कपूर की उंगली में अंगूठी पहना रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, बैशाखी की खूबसूरत याद, जब 43 साल पहले 14 अप्रैल 1979 को हमारी सगाई हुई थी।

पंजाबी थीम पर भी होगी शादी
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के कार्यक्रम आज से शुरू हो रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो रणबीर और आलिया शादी को पंजाबी थीम पर करने की योजना बना रहे हैं। दोनों शादी के बंधन में सात फेरे लेकर एक दूसरे के लिए हमेशा के लिए हो जाएगे। माना जा रहा है कि हिंदू रीति-रिवाज से शादी होने से पहले रणबीर और आलिया पंजाबी परंपरा में शादी की कस्में खाएंगे।

लंबे समय से हैं रिलेशन में
रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं, दोनों ही एक दूसरे के साथ रिश्ते को पहले भी स्वीकार कर चुके हैँ। खुद रणबीर भी कह चुके हैं कि कोरोना की वजह से शादी में देर हुई है, वरना हम बहुत पहले ही शादी कर चुके होते। वहीं आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हैं। हालांकि इसपर रणबीर ने अपने ही अंदाज में कहा था कि ये दिमाग में शादी क्या होती है, मुझे नहीं पता।

पहली बार बड़े पर्दे पर आएंगे साथ
रणबीर और आलिया के फिल्म करियर की बात करें तो दोनों पहली बार बड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आएंगे। वहीं रणबीर इसके अलावा जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा लव रंजन की भी एक फिल्म में रणबीर काम कर रहे हैं जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications