विराट कोहली के बाद सिंगर राहुल वैद्य ने सलमान खान को लिया आड़े हाथ, कह दी इतनी बड़ी बात
बिग बॉस 19 का ताजा 'वीकेंड का वार' एपिसोड सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह बनी है पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और सिंगर राहुल वैद्य की टिप्पणी। राहुल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस वीकेंड के एपिसोड को अब तक का "सबसे बायस्ड" करार दिया। उन्होंने सीधे-सीधे शो के होस्ट सलमान खान पर सवाल उठाते हुए कहा कि फैसला बिना पूरी सच्चाई जाने सुनाया गया।

सलमान खान के रवैये पर उठे सवाल
इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बशीर के झगड़े को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अमाल का बचाव किया और अभिषेक को गलत ठहराया। लेकिन कई दर्शकों को यह रवैया पक्षपातपूर्ण लगा। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में यूजर्स ने दावा किया कि सलमान ने झगड़े का पूरा सच जाने बिना ही अभिषेक को फटकार लगाई।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे
राहुल वैद्य के ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। जहां एक तरफ कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया है। कई दर्शकों का मानना है कि शो अब निष्पक्ष नहीं रह गया है और मेकर्स मनचाहे कंटेस्टेंट्स को प्रमोट कर रहे हैं।
अश्नूर को फटकारने पर भी मचा बवाल
इस वीकेंड सलमान ने कंटेस्टेंट अश्नूर कौर को भी कड़े शब्दों में फटकार लगाई, जिसे लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई। कई लोगों ने कहा कि सलमान का व्यवहार एकतरफा था और वह कंटेस्टेंट्स को डांटने से पहले पूरा मामला नहीं समझते।
राहुल वैद्य की अन्य टिप्पणियां भी चर्चा में
यह पहली बार नहीं है जब राहुल वैद्य ने बिग बॉस पर अपनी राय दी हो। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में अमाल मलिक के बार-बार "सॉरी" कहने के अंदाज़ का मज़ाक उड़ाया था। वहीं, बशीर अली और कुनिका को उन्होंने सीजन के दो सबसे बेहतर खिलाड़ी बताया।












Click it and Unblock the Notifications