आलिया भट्ट की शादी के बाद उनके एक्‍स लवर को बधाई देना पड़ा भारी, जानें क्यों

मुंबई, 16 अप्रैल: आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को शादी करके सदा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया। आलिया और रणबीर ने अपने शादी अपने घर वास्‍तु में की इसलिए गिने-चुने करीबी दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को ही बुलाया था। आलिया ने शादी में रणबीर के साथ फेरे लेने के तुरंत बाद अपने इंस्‍टा पर शादी की फोटोज शेयर की जिसके बाद सेलि‍बेट्रीज, फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। वहीं शादी के दो दिन बाद आलिया के एक्‍स लवर ने भी एक्‍ट्रेस को बधाई दी लेकिन उनको बधाई देना काफी भारी पड़ा है।

सिद्धार्थ को आलिया को बधाई देना पड़ा क्‍यों भारी

सिद्धार्थ को आलिया को बधाई देना पड़ा क्‍यों भारी

बता दें एक्‍टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया भट्ट के एक्‍स लवर हैं। फिल्‍म स्‍टूडेन्‍ट ऑफ द इयर से दोनों ने अपने करियर की शुरूआत की थी और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया था। वहीं अब जब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। सिद्धार्थ ने आलिया को शादी पर बधाई दी तो लोग उन्‍हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और सभी एक ही सलाह दे रहे हैं।

जानें सिद्धार्थ ने बधाई देते हुए क्‍या लिखा था जो हुए ट्रोल

जानें सिद्धार्थ ने बधाई देते हुए क्‍या लिखा था जो हुए ट्रोल

पहले बता दें सिद्धार्थ ने आलिया को बधाई देते हुए लिखा बधाई हो, तुम दोनों को, सारे जहान की प्‍यार और खुशियां तुम्‍हें मिले। इसके बाद क्‍या था यूजर्स ने सिद्धार्थ को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यूसर्ज सिद्धार्थ को दे रहे ये नेक सलाह

यूसर्ज सिद्धार्थ को दे रहे ये नेक सलाह

यूजर लिख रहे हैं तुम भाई अब कियारा आडवानी से शादी ही कर लो वहीं दूसरे ने लिख हम तो तुम्‍हारे कियारा संग सात फेरे लेने का इंतजार कर रहे । जल्‍दी शादी कर लो। मालूम हो सिद्धार्थएक्ट्रेस कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं और दोनों अक्‍सर साथ नजर आते हैंशेरशाह फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा साथ नजर आए थे जिसमें उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

आलिया ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद बोली थी ये बात

आलिया ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद बोली थी ये बात

वहीं आलिया और सिद्धार्थ के बीच के अफेयर की बात की जाए तो 2919 में अलिया ने एक इंटरव्‍यू में कहा था सिड के लिए मेरे दिल में बहुत सारा सम्‍मान और प्‍यार है। हम दोनों ने एक साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा और मैं उसे काफी समय से जानती हूं। हम दोनों के बीच इतिहास रहा है लेकिन हम दोनों के बीच कोई भी प्राब्लम नहीं हुई, हमने बहुत चीजें साथ देखी, सिड के लिए मेरे दिल में केवल पॉजिटिव चीजें हैं आशा है उसके दिल में भी मेरे ये ही फीलिंग हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+